IGI एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, इंडिगो विमान के पहिये के नीचे आ गई टैक्सी- Video वायरल

दिल्ली में IGI एयरपोर्ट के टर्मिनल T-2 पर इंडिगो विमान VT-ITJ खड़ा था. इसी बीच अचानक से उसके अगले पहिये के नीचे एक टैक्सी पहुंच गई. हालांकि वक्त रहते ही वह टैक्सी रुक गई और कोई हादसा होने से बच गया. एयरपोर्ट पर मौजूद किसी शख्स ने ये वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

IGI एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, इंडिगो विमान के पहिये के नीचे आ गई टैक्सी- Video वायरल
IGI एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा

मुख्य बातें

  • IGI एयरपोर्ट के टर्मिनल T-2 पर खड़े इंडिगो विमान के अगले पहिये के नीचे एक टैक्सी पहुंच गई.
  • हालांकि वक्त रहते ही वह टैक्सी रुक गई और कोई हादसा होने से बच गया.
  • एयरपोर्ट पर मौजूद किसी शख्स ने ये वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मंगलवार को विमानन कंपनी ‘गो फर्स्टकी एक कार ‘इंडिगोके ‘ए320नियोविमान के नीचे आ गई, हालांकि उसके ‘नोज व्हील (आगे के पहिये) से टकराने से बाल-बाल बच गई. एयरपोर्ट पर मौजूद किसी शख्स ने ये वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, दिल्ली में IGI एयरपोर्ट के टर्मिनल T-2 पर इंडिगो विमान VT-ITJ खड़ा था. इसी बीच अचानक से उसके अगले पहिये के नीचे एक टैक्सी पहुंच गई. हालांकि वक्त रहते ही वह टैक्सी रुक गई और कोई हादसा होने से बच गया.

अधिकारियों ने बताया कि नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) मामले की जांच करेगा. विमानन उद्योग से जुड़े सूत्रों ने बताया कि विमानन कंपनी ‘इंडिगोके विमान को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है.

सूत्रों ने बताया कि विमान मंगलवार सुबह ढाका (बांग्लादेश की राजधानी) के लिए रवाना होने के लिए तैयार था, तभी विमानन कंपनी ‘गो फर्स्टकी एक कार उसके नीचे आ गई, हालांकि वह ‘नोज व्हीलसे टकराने से बाल-बाल बच गई.

विमानन कंपनी ‘इंडिगोऔर ‘गो फर्स्टदोनों ने इस संबंध में बयान के लिये संपर्क किया गया, हालांकि दोनों की ओर से अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है.