भूतनाथ में जोनल अधिकारी का नेतृत्व में चला अतिक्रमण अभियान : पार्किग की जमीन से लेकर सड़क तक पटरी वालों का था कब्जा

जोनल अधिकारी प्रज्ञा सिंह के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। इस दौरान पूरे अभियान में बड़े पैमाने पर पुलिस के लोग मौजूद रहे। यहां पार्किंग की जमीन पर कुछ अपराधी लोगों ने दुकान खोल रखी है।

भूतनाथ में जोनल अधिकारी का नेतृत्व में चला अतिक्रमण अभियान : पार्किग की जमीन से लेकर सड़क तक पटरी वालों का था कब्जा
नगर निगम ने जोनल अधिकारी प्रज्ञा सिंह के नेतृत्व में भूतनाथ में चलाया गया अभियान

लखनऊ : हंगामें और विरोध के बावजूद नगर निगम की टीम ने सोमवार को भूतनाथ में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। जोनल अधिकारी प्रज्ञा सिंह के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। इस दौरान पूरे अभियान में बड़े पैमाने पर पुलिस के लोग मौजूद रहे। यहां पार्किंग की जमीन पर कुछ अपराधी लोगों ने दुकान खोल रखी है। बताया जा रहा है कि उनको स्थानीय पुलिस का सहयोग भी प्राप्त था। लेकिन इस बार शासन के आदेश के कारण पुलिस को भी अभियान में पूरा सहयोग किया ।

इससे पहले यहां अभियान चलाने के लिए नगर निगम की टीम गई थी तो पटरी दुकानदारों ने कर अधीक्षक समेत कई कर्मचारियों को दौड़ा - दौड़ा कर मारा था। इस दौरान कई लोगों को गंभीर चोट भी आई थी। मामले में नगर निगम कर्मचारियों ने गाजीपुर थाने पर प्रदर्शन किया था। नगर निगम ने इसके अलावा शहर के बाकी जोन में भी अभियान चलाया। इसमें जोन एक में राजेश सिंह, जोन दो में चन्द्रशेखर यादव, जोन छह में बिन्नो रिजवी के नेतृत्व में अभियान चलाया।

तहरीर के बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था

घटना के बाद जब नगर निगम की टीम तहरीर देने गई थी तो मुकदमा तक दर्ज नहीं हुआ था। मामले में नगर निगम के साथ वहां के स्थानीय कारोबारियों के साथ भी मार- पीट की गई थी। उनको भी पटरी दुकानदारों की तरफ से मारा गया था।