लखनऊ के ज्वैलर्स से गोल्डी बराड़ के नाम पर10 लाख रुपए की मांगी रंगदारी : नहीं देने पर मूसेवाला जैसी हालत करने की धमकी
एसीपी पवन गौतम ने बताया कि सूचना मिली है। सर्राफा व्यापारी से गोल्डी बराड़ के नाम पर रंगदारी मांगी गई है। पीड़ित व्यापारी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
'गोल्डी बराड़ गैंग से बोल रहा हूं, आज की तारीख में 10 लाख रुपए चाहिए। नहीं मिले तो मूसेवाला जैसी सेवा कर दूंगा। यह अल्फाज उस गुमनाम बदमाश के हैं। जिसने लखनऊ के एक ज्वेलर्स की नींद हराम कर दी है। ज्वेलर्स की सूचना पर लखनऊ पुलिस बदमाश की तलाश कर रही है।
लखनऊ के सरोजनीनगर थानाक्षेत्र में जितेंद्र कनौजिया की मां अपर्णा नाम से ज्वेलर्स की दुकान है। जितेंद्र कनौजिया उर्फ गुड्डू ने बताया कि उन्हें व्हाट्सअप के जरिये एक कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने खुद को गोल्डी बराड़ गैंग का सदस्य बताया और 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने लगा। पैसे न देने पर हत्या करने की धमकी दी गयी है।
बोला- जैसे मूसावाले कि सेवा करूंगा : गुड्डू के मुताबिक कॉल करने वाले ने कहा कि 'मैं गोल्डी बराड़ गैंग से बोल रहा हूं। हम लोग सेवा करते है और अगर कोई हमारी सेवा नही करता है तो हम उसकी सेवा कर देते हैं। जैसे पंजाब में मूसेवाला की सेवा कर दी है। आज की तारीख में 10 लाख रुपये नही मिले तो सुबह का सूरज नही देख पाओगे। एसीपी पवन गौतम ने बताया कि सूचना मिली है। सर्राफा व्यापारी से गोल्डी बराड़ के नाम पर रंगदारी मांगी गई है। पीड़ित व्यापारी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
पंजाबी सिंगर की हत्या से चर्चा में आया गोल्डी गैंग : पंजाबी गायक और रैपर सिद्धू मूसेवाला की पंजाब में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के कुछ घंटों बाद ही कनाडा स्थित गैंगस्टर सतिंदर सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर हत्या की जिम्मेदारी ली थी। इसके बाद से उसका गैंग चर्चा में है।


