श्रम आयुक्त के आश्वासन पर यूनियन ने बैंकों की दो दिनों की हड़ताल स्थगित की : हड़ताल 30 और 31 जनवरी को थी

30 और 31 जनवरी को बैंकों में हड़ताल होनी थी। इस दौरान उप्र में करीब 10 हजार बैंक की शाखाएं और दो लाख से ज्यादा कर्मचारी इस हड़ताल में शामिल होने वाले थे।

श्रम आयुक्त के आश्वासन पर यूनियन ने बैंकों की दो दिनों की हड़ताल स्थगित की : हड़ताल 30 और 31 जनवरी को थी
अब 30 और 31 जनवरी को बैंक खुलेंगे। (प्रतीकात्मक फोटो)

श्रम कानूनों समेत कई मांगों को लेकर बैंक कर्मचारियों की होनी वाली हड़ताल को टाल दिया गया है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स ने बयान जारी कर इसकी जानकारी दी। 30 और 31 जनवरी को बैंकों में हड़ताल होनी थी। इस दौरान उप्र में करीब 10 हजार बैंक की शाखाएं और दो लाख से ज्यादा कर्मचारी इस हड़ताल में शामिल होने वाले थे।

फोरम के मीडिया प्रभारी अनिल तिवारी ने बताया केंद्रीय उप श्रमायुक्त की पहल पर बैंक प्रबंधन (आईबीए) तथा यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स के बीच दूसरे दौर की वार्ता हुई। इस दौरान उनके सामने छह सूत्रीय मांग पत्र रखा गया। उनको पूरा करने को मांग की गई। आईबीए ने इन सभी मांगों के लिए फरवरी के प्रथम सप्ताह में समझोता वार्ता करने का आश्वासन दिया। आईबीए के इस आश्वासन और केंद्रीय उप श्रमायुक्त महोदय के अनुरोध पर बैंककर्मियों ने अपनी 30 और 31 जनवरी को प्रस्तावित दो दिवसीय अखिल भारतीय हड़ताल स्थगित कर दिया है।