तेज रफ्तार बोलेरो ने ट्रैक्टर में पीछे से मारी टक्कर : 7 लोग गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल में भर्ती

सभी घायल जयपुर के निवासी हैं। बोलेरो सवार सभी कासगंज के सोरो पर गंगा स्नान के लिए आ रहे थे। बोलेरो की रफ्तार अधिक होने के कारण सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से घुस गई। वहीं हादसे में बोलेरो में सवार 7 लोग घायल हो गए l....

तेज रफ्तार बोलेरो ने ट्रैक्टर में पीछे से मारी टक्कर : 7 लोग गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
तेज रफ्तार बोलेरो ने ट्रैक्टर को पीछे से टक्कर मार दी

कासगंज जिले की नगला पट्‌टी क्षेत्र में एक तेज रफ्तार बोलेरो ने ट्रैक्टर में पीछे सेटक्कर मार दी। बोलेरो में सवार 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। सड़क हादसा कासगंज जनपद के कासगंज गंगीरी रोड स्थित गांव नगला पट्टी की है, जहां नगला पट्टी पर सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर में पीछे से बुलेरो ने टक्कर मार दी, बुलेरो अलीगढ़ की तरफ से आ रही थी।

घायलों में 35 वर्षीय हन्सा देवी पत्नी रामस्वरूप (जयपुर), 40 वर्षीय गुड्डो दवी पत्नी हनुमान सिंह निवासी जयपुर, 50 वर्षीय हुनमान पुत्र श्री रामनाथ नि0 जयपुर, 45 वर्षीय श्रीमती बजना देवी, 47 वर्षीय ग्यासो देवी, 55 वर्षीय गुलाबो देवी पत्नी किशोरी निवासी, 45 वर्षीय दिनेश यादव है जो सभी लोग जयपुर के रहने वाले है।

सभी घायल जयपुर के निवासी हैं। बोलेरो सवार सभी कासगंज के सोरो पर गंगा स्नान के लिए आ रहे थे। बोलेरो की रफ्तार अधिक होने के कारण सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से घुस गई। वहीं हादसे में बोलेरो में सवार 7 लोग घायल हो गए, सभी घायल जयपुर के रहने वाले हैं जो की गंगा स्नान के लिए कासगंज जनपद के सोरो गंगा जी जा रहे थे।