बांगरमऊ में दोस्तों के साथ शारदा नहर में नहाने गए युवक की डूबकर मौत
सभी साथियों के साथ शारदा नदी में नहाने के दौरान वह अचानक गहरे पानी में जाने लगा। दोस्त को डूबता देख पहले तो दोस्तों ने शोर मचाया फिर डरकर मौके से भाग गए।
बांगरमऊ में दोस्तों के साथ शारदा नहर में नहाने गए युवक की डूबकर मौत हो गई। दोस्त को डूबता देख सभी साथी मौके से भाग गए। इसके बाद आसपास के लोगों ने युवक को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। मां ज्योति अपने तीन बच्चों का पालन पोषण करती थीं। प्रिंस बड़ा बेटा था अब उससे सहारे की उम्मीद थी, लेकिन हादसे ने उनका ये सहारा भी छीन लिया। मां बार बार यही कहकर रो रही थी कि बेटे को नहाने क्यूं जाने दिया।
वहीं, बहन प्रियंका और छोटा भाई अहम भाई की मौत से गुमसुम हो गए। पुलिस ने युवक को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह से युवक को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। इसी बीच घटना की जानकारी पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। उसे बांगरमऊ सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
सभी साथियों के साथ शारदा नदी में नहाने के दौरान वह अचानक गहरे पानी में जाने लगा। दोस्त को डूबता देख पहले तो दोस्तों ने शोर मचाया फिर डरकर मौके से भाग गए। बांगरमऊ नगर के मोहल्ला कटरा निवासी प्रिंस गुप्ता (22) पुत्र गोपाल गुप्ता बीएससी सेकेंड ईयर का छात्र था। बुधवार को उसका पहली पाली में जंतु विज्ञान का पेपर था। वह क्षेत्र में ही स्थित गौतम बुद्ध महाविद्यालय में पेपर देने गया था। पेपर देकर आने के बाद गर्मी अधिक होने पर वह साथियों के साथ दोपहर बाद शारदा नहर में नहाने के लिए घर से निकल गया।


