गोरखपुर : सीएम योगी ने बिजली निगम के मुख्य अभियंता को दिए खास निर्देश

सीएम योगी ने बिजली निगम के मुख्य अभियंता को बुलाकर हर हाल में कटौती रोकने के निर्देश दिया है। कभी फाल्ट तो कभी शट डाउन के चलते महानगर के विभिन्न मोहल्लों में हो रही बिजली कटौती से आमजन बेहाल हैं।

गोरखपुर : सीएम योगी ने बिजली निगम के मुख्य अभियंता को दिए खास निर्देश
सीएम योगी ने गोरखपुर के बिजली निगम के मुख्य अभियंता को दिए खास निर्देश

गोरखपुर : गोरखपुरवासी इन दिनों भीषण गर्मी से परेशान हैं। इसके साथ ही दिन- रात कई बार काटौती से आमजन बेहाल है। इसे सीएम योगी ने गंभीरता से लेते हुए बिजली विभाग को खास निर्देश दिया है। सीएम ने इस भीषण गर्मी में शट डाउन न करने के निर्देश दिए हैं।

सीएम योगी ने बिजली निगम के मुख्य अभियंता को बुलाकर हर हाल में कटौती रोकने के निर्देश दिया है। कभी फाल्ट तो कभी शट डाउन के चलते महानगर के विभिन्न मोहल्लों में हो रही बिजली कटौती से आमजन बेहाल हैं।

सीएम योगी ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे। इस दौरान कई लोगों ने बिजली कटौती के बारे में सीएम को बताया। सीएम योगी ने इसे गंभीरता से लिया है। सीएम ने कहा कि कही अगर फाल्ट है तो उसे तत्काल ठीक किया जाए। फाल्ट के चलते घंटों की कटौती ठीक नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गर्मी को देखते हुए फिलहाल शट डाउन लेना रोक दें।