गीडा थाना क्षेत्र के तेनुअन गांव के पास बिजली के खंभे से लटकती मिली युवक की लाश
सोमवार रात में भी विवाद हुआ था। वह उसी वक्त घर से निकल गया था।सुबह बिजली के खम्भे के एंगल में साड़ी के फंदे लटकती हुई उसकी लाश मिली।….
गीडा थाना क्षेत्र के तेनुअन गांव के पास मंगलवार की सुबह बिजली के खम्भे से एक व्यक्ति की लाश लटकती मिली है। लाश देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दे दी। युवक की पहचान प्रेम 45 के रूप में हुई। पहचान के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सुनील घर पर ही रहता था। उसके तीन लड़के और एक लड़की है। वह नशे का आदती था।अक्सर उसकी पत्नी के साथ अनबन होती रहती थी। सोमवार रात में भी विवाद हुआ था। वह उसी वक्त घर से निकल गया था।सुबह बिजली के खम्भे के एंगल में साड़ी के फंदे लटकती हुई उसकी लाश मिली।


