लखनऊ में ATS और STF ने संयुक्त छापेमारी में बम की ट्रेनिंग ले चुके 3 PFI के सदस्य गिरफ्तार

एसटीएफ के मुताबिक को गुडंबा पलका निवासी मो. आबिद पीएफआई की आड़ में मुसलमानों को उकसा कर हिन्दुओं को टारगेट कर उनको काफिर बताते हुए उनकी हत्या करने तथा राज्य में जगह जगह विध्वंसक कार्यवाही करने के लिए योजना बना रहा था।

लखनऊ में ATS और STF ने संयुक्त छापेमारी में बम की ट्रेनिंग ले चुके 3 PFI के सदस्य गिरफ्तार
हमीरपुर का मोइद हासमी यूपी में घूम-घूम कर फैला रहा था पीएफआई का संदेश।

लखनऊ में ATS और STF ने संयुक्त छापेमारी ने बुधवार तड़के PFI से जुड़े दो सदस्यों को गुडंबा, कैसरबाग और कृष्णानगर से गिरफ्तार किया है। इन लोगों के पास से इंप्रोवाईज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस का ट्रेनिंग मॉड्यूल के दस्तावेज और फोटो मिले हैं। इनके खिलाफ एसटीएफ ने कैसरबाग और गुडंबा थाना में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

गजवा-ए-हिंद का संदेश देकर प्रदेश में धमाके की बना रहे थे योजना : एसटीएफ की टीम ने बुधवार को गजवा-ए-हिन्द का नारा बुलंद कर प्रदेश में धमाके और माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले तीन लोगों पकड़ा। सूत्रों के मुताबिक यह लोग बम बनाने की ट्रेनिग कैंप में शामिल हो चुके हैं।

एसटीएफ के मुताबिक को गुडंबा पलका निवासी मो. आबिद पीएफआई की आड़ में मुसलमानों को उकसा कर हिन्दुओं को टारगेट कर उनको काफिर बताते हुए उनकी हत्या करने तथा राज्य में जगह जगह विध्वंसक कार्यवाही करने के लिए योजना बना रहा था।

मो. आबिद सुरक्षा एजेंसियों की छापेमारी सूचना पर अपने रिश्तेदार के घर छुपा था। उसके पास से गजवा-ए-हिन्द से सम्बन्धित साहित्य के 12 सेट के साथ ही आईईडी ( बम) बनाये जाने से सम्बन्धित दस्तावेज के 10 सेट बरामुद हुए।

इन दस्तावेज में Then Fight and slay the pagans wherever you find them and seize them beleaguer them and lie in wait for them in every stratagem (of war) A short course on How to make IEDs using easily available materials से सम्बन्धित विवरण के साथ ही IED से सम्बन्धित ट्रेनिंग का विवरण और Training material book -4 और Explosive source का विवरण दिया हुआ था।

1- मोइद हासमी प्रदेश के युवाओं को पढ़ा रहा था कट्टरता का पाठ। 2- देश भर में छापेमारी की जानकारी के बाद रिश्तेदार के घर छिप गया था आबिद।

शहरों में घूम-घूम कर बढ़ा रहा था पीएफआई के एजेंट, जुटा रहा था फंड : पीएफआई के सदस्य मोइद हासमी को एसटीएफ ने कैसरबाग स्थित अशोक सिंघल चौराहे के पास से गिरफ्तार किया। हमीरपुर राठ के फरसोलियाना निवासी मोइद हासमी के पास से दो किताबें मिली। साथ ही अंग्रेजी में लिखे कागज थे। जिसमें India 2047 Towards Rule of Islam in India लिखा था। उसने पूछताछ में बताया कि वह संगठन को मजबूत करने के लिए कई शहरों में तकरीरे कर चुका है। इसके लिए उसको पैसा मिलता था। साथ ही लोगों से संगठन के लिए पैसा जुटा था। वह जुड़ने वालों को कट्टरता का पाठ पढ़ाने के साथ बम तक बनाने की जानकारी देता था।

एसडीपीआई का प्रदेश सचिव दिलशाद भी गिरफ्तार : एसटीएफ की टीम ने आलमबाग से एसडीपीआई के प्रदेश सचिव मो. दिलशाद को आलमबाग से गिरफ्तार किया। दिलशाद सीएए विरोध प्रदर्शन में जेल जा चुका है। जमानत पर छूटने के बाद से पीएफआई के संगठन से लोगों को जाड़ रहा था। वह युवाओं को देश विरोधी गतिविधियों में शामिल कर रहा था। इसके पास से बम बनाने के तरीके के दस्तावेज, देश विरोधी किताबें और पर्चे और अन्य इलेक्ट्रानिक डिवाइस बरामद हुई हैं।