लखनऊ के एमिटी लॉ कालेज में स्टूडेंट के बीच क्लास के अंदर छात्र पर साथी ने किया हमला, गंभीर

एमिटी लॉ कैंपस में लॉ के 7वें सेमिस्टर के छात्र चंद्र भूषण पर सुधांशु शेखर ने चापड़ से हमला कर दिया। जब टीचर क्लास खत्म कर बाहर निकले ही थे। चंद्र भूषण की चीख पुकार सुनकर साथियों ने बचाने की कोशिश की तो उन पर भी हमलावर हो गया। चापड़ के कई वार करने से चंद्र भूषण बेसुध होकर क्लास में ही गिर गया। साथियों ने कालेज प्रबंधन की मदद से सहारा हॉस्पिटल में भर्ती कराया। घटना के बाद से छात्र-छात्राओं में दहशत का माहौल है।

लखनऊ के एमिटी लॉ कालेज में स्टूडेंट के बीच  क्लास के अंदर छात्र पर साथी ने किया हमला, गंभीर
लखनऊ के एमिटी लॉ कालेज में स्टूडेंट के बीच क्लास के अंदर छात्र पर साथी ने किया हमला

लखनऊ के एमिटी लॉ कालेज कैंपस में सोमवार को क्लास के अंदर एक छात्र ने दूसरे छात्र पर चापड़ से हमला बोल दिया। चापड़ के हमले से घायल छात्र को सहारा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से कालेज में दहशत का माहौल है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

टीचर के जाते ही बोला हमला, साथियों के बीच में आने पर हुआ हमलावर : एमिटी लॉ कैंपस में लॉ के 7वें सेमिस्टर के छात्र चंद्र भूषण पर सुधांशु शेखर ने चापड़ से हमला कर दिया। जब टीचर क्लास खत्म कर बाहर निकले ही थे। चंद्र भूषण की चीख पुकार सुनकर साथियों ने बचाने की कोशिश की तो उन पर भी हमलावर हो गया। चापड़ के कई वार करने से चंद्र भूषण बेसुध होकर क्लास में ही गिर गया। साथियों ने कालेज प्रबंधन की मदद से सहारा हॉस्पिटल में भर्ती कराया। घटना के बाद से छात्र-छात्राओं में दहशत का माहौल है।

क्लास खत्म होने के दस मिनट पहले आया था क्लास में सुधांशु : घायल चंद्र भूषण के साथी प्रयांशु और रत्नेश ने बताया कि सुधांशु क्लास खत्म होने के दस मिनट पहले आया और पीछे वाली सीट पर बैठ गया। टीचर के जाते ही चापड़ से हमला बोला। वह लगातार उसके गर्दन को निशाना बना रहा था। चंद्र भूषण के हाथ सामने करने और झुक जाने से गर्दन कटने से बच गई। चंद्र भूषण के हाथों, सिर, हथेली और गर्दन पर कई गंभीर चोट आई हैं।

घायल चंद्र भूषण को सहारा हॉस्पिटल में लेकर पहुंचे एमिटी के छात्र।

साइको किलर की तरह है आरोपी सुधांशु की हरकत, पुलिस कर रही तलाश : चंद्र भूषण और उसके साथियों के मुताबिक सुधांशु की हरकतें साइको किलर की तरह हरकतें है। वह ज्यातर किसी ने नहीं बोलता है और ऐसा लगता है कि नशे में रहता है।

वह हॉस्टल में भी किसी के समय पर कमरे का दरवाजा न खोलने पर भड़क जाता है और पैर मारकर कुंडी तोड़ देता है। सुधांशु से सभी ने किसी बात से विवाद की बात से इंकार किया।

चिनहट पुलिस के मुताबिक आरोपी की तलाश की जा रही है। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही सही बात सामने आ सकेगी।