लखनऊ में युवक ने लगाई फांसी : हुई मौत, पत्नी के मायके से न लौटने पर था आहत, एक साल पहले हुई थी शादी

नगराम थाना प्रभारी शमीम खान ने बताया कि सुबह आत्महत्या की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

लखनऊ में युवक ने लगाई फांसी : हुई मौत, पत्नी के मायके से न लौटने पर था आहत, एक साल पहले हुई थी शादी
लखनऊ में युवक ने लगाई फांसी

लखनऊ के मोहनलालगंज में एक आत्महत्या का मामला सामने आया है। जहां 24 वर्षीय युवक रामू की एक साल पहले शादी हुई थी। पत्नी से झगड़े के बाद उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घटना लखनऊ के साउथ जोन के नगराम थाना क्षेत्र के समेसी इलाके की है। जहां 24 वर्षीय रामू ने गमछे के फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। राजू की एक साल पहले बाराबंकी जिले लोनी कटरा थाना क्षेत्र के मनोधरपुर गांव की रहने वाली कोमल से शादी हुई थी। मृतक रामू का एक मासूम बेटा भी है। बीते मंगलवार को रामू अपनी पत्नी को लेने ससुराल गया था।

मृतक रामू की फाइल फोटो

मायके जाने से पहले पति पत्नी में हुई थी अनबन : लेकिन ससुराल वालों ने रामू की पत्नी को रामू के साथ नहीं भेजा। मायके जाने से पहले पति - पत्नी के बीच अनबन हुई थी। इसी कारण ससुराल वालों ने रामू की पत्नी को उसके साथ भेजने से मना कर दिया। पत्नी और ससुराल पक्ष के लोगों की बातों से आहत होकर रामू ने बुधवार देर रात फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।

मजदूरी करके करता था गुजर बसर : मृतक रामू पेशे से मजदूरी का काम करता था। रामू की तीन बहनें देवी, केतकी, माधुरी और एक छोटा भाई श्याम है। तीनो बहनों की शादी हो चुकी है। परिवार के भरण पोषण की जिम्मेदारी भी मृतक रामू के कंधों पर थी। नगराम थाना प्रभारी शमीम खान ने बताया कि सुबह आत्महत्या की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आगे की कार्रवाई की जा रही है।