शॉर्ट सर्किट से लगी आग में लाखों का सामान जलकर राख, तीन झुलसे, दर्जनभर मवेशियों की मौत
झोपड़ी में रखा टेंट का लगभग पांच लाख का समान जलकर खाक हो गया। आग से लगभग 10 लाख रुपये की क्षति हुई है। तीनों लोगों का बघौचघाट के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।....
जनपद के बघौचघाट थाना क्षेत्र के तिरमासाहुन में शनिवार की आधी रात एक झोपड़ी में आग लग गई, जिसमें सो रही महिला सहित तीन लोग बुरी तरह झुलस गएI घटना में टेंट हाउस का करीब पांच लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। जबकि नौ बकरी व पांच मुर्गे जलकर मर गए।
तिरमासाहुन मठिया निवासी रामानन्द यादव के घर सभी लोग खाना खाकर अपनी रिहायशी झोपड़ी में सोने चले गएI रात में बिजली के शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। परिजन कुछ समझ पाते तबतब सबकुछ जलकर राख हो गया। आग बुझाने तक का मौका किसी को नही मिला।
झोपड़ी में रामानन्द, उनका लड़का हरिश्चंद्र यादव व बहु पूनम सो रहे थे। आग की चपेट में आने से तीनों बुरी तरह झुलस गए। वहीं सभी बकरियों व मुर्गों की जलकर मौत हो गई। झोपड़ी में रखे 70 हजार रुपये भी जल गए। रामानन्द का लड़का टेंट का कारोबार करता है, झोपड़ी में रखा टेंट का लगभग पांच लाख का समान जलकर खाक हो गया। आग से लगभग 10 लाख रुपये की क्षति हुई है। तीनों लोगों का बघौचघाट के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।


