उत्तर प्रदेश : मथुरा के वृंदावन के प्रेम मंदिर के एक गोदाम में लगी भीषण आग,थिनर में आग लगते ही धारण किया विकराल रूप
करीब 25 दमकल कर्मी आग पर काबू पाने में लगे हुए हैं. सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और दमकल ने आग बुझाना शुरू किया. लेकिन आग इतनी भीषण थी कि मौके पर दमकल की और गाड़ियां बुलाई गईं. हमारी गाड़ियां लगातार आग बुझाने का काम कर रही हैं
मथुरा : अधिकारियों ने कहा कि मथुरा के वृंदावन में मंगलवार शाम को एक गोदाम में भीषण आग लग गई, जिससे भारी नुकसान हुआ है. आग वृंदावन के प्रेम मंदिर के एक गोदाम में लगी, जहां मूर्तियों के निर्माण की सामग्री, लकड़ी का सामान और बिजली का सामान रखा हुआ था. हादसा मंगलवार शाम करीब छह बजे हुआ और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, आग इतनी भीषण थी कि उसका धुआं 5 किलोमीटर दूर से भी दिखाई दे रहा था.

दमकल विभाग को इसकी सूचना मिलने के बाद दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि करीब 25 दमकल कर्मी आग पर काबू पाने में लगे हुए हैं. सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और दमकल ने आग बुझाना शुरू किया. लेकिन आग इतनी भीषण थी कि मौके पर दमकल की और गाड़ियां बुलाई गईं.
थिनर में आग लगते ही धारण किया विकराल रूप : प्रेम मंदिर के पीछे की ओर अस्थाई गोदाम बना हुआ है। यहां दरवाजे और खिड़की बनाने का काम हो रहा है। आग किस वजह से लगी ये अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। गोदाम में थिनर भी रखा हुआ था, जिस तक आग ने पहुंचते ही विकराल रूप धारण कर लिया। बताया गया है गोदाम में रखा माल पूरी तरह आग में जलकर राख हो गया।


