गोरखपुर पुलिस ने तीन शातिर जालसाजों को अरेस्ट किया : ट्रक का नंबर प्लेट बदलकर ट्रांसपोर्टर का 1.50 लाख का माल कबाड़ में बेच दिया था
गोरखपुर के ट्रांसपोर्टर की शिकायत पर कैंट पुलिस ने गुरुवार को तीन जालसाजों को अरेस्ट कर लिया। उनके पास से पुलिस ने 72 हजार रुपए कैश, सामान और ट्रक भी बरामद कर लिया है। तीनों के खिलाफ चोरी, धोखाधड़ी और जालसाजी का केस दर्ज कर पुलिस कार्रवाई कर रही है।
गोरखपुर पुलिस ने तीन शातिर जालसाजों को गिरफ्तार किया है। यह गैंग ट्रक का नंबर प्लेट बदलकर पहले ट्रांसपोर्टर से सामान बुक करता था और फिर रास्ते में सामान बेच देता था। ट्रांसपोर्टर जब ट्रक की पड़ताल करता तो नंबर प्लेट के आधार पर ट्रक किसी और की निकलती थी।
गोरखपुर के ट्रांसपोर्टर की शिकायत पर कैंट पुलिस ने गुरुवार को तीन जालसाजों को अरेस्ट कर लिया। उनके पास से पुलिस ने 72 हजार रुपए कैश, सामान और ट्रक भी बरामद कर लिया है। तीनों के खिलाफ चोरी, धोखाधड़ी और जालसाजी का केस दर्ज कर पुलिस कार्रवाई कर रही है।
पकड़े गए बदमाशों की पहचान, मो. अयूब हमद, निवासी चमकनी गाड़ीपुरा थाना रामचन्द्रमिशन शाहजहांपुर, रियाजुद्दीन और आकाश, निवासी माथन थाना पिसावा, सीतापुर के रुप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक, ट्रक मालिक रियाजुद्दीन के पास एक ट्रक नंबर UP34AT 5186 है, जोकि वह इस ट्रक को यूपी से बंगाल और बिहार में चलाता है। इस ट्रक का खलासी आकाश है। बीते दिनों दोनों ने मिलकर बंगाल में माल की डिलेवरी करके आते समय एक ढाबे से पहले मोबाइल चोरी किया।
इसके बाद यह ट्रक लेकर गोरखपुर आए और यहां आते ही जालसाजों ने ट्रक का नंबर बदकर UP34AT 4485 कर दिया। जोकि किसी और के ट्रक का नंबर है।
13 सितंबर को शुक्ला ट्रांसपोर्ट से बुक किया माल : यहां 13 सितंबर को गीडा स्थित शुक्ला ट्रान्सपोर्ट पर चोरी के मोबाइल से जाससाजों ने फोन किया और ट्रांसपोर्टर बृजमोहन से कहा, सीतापुर-लखनऊ या उधर की कोई बुकिंग हो तो बताएं। ट्रांसपोर्टर भी माल बुक करने के लिए तैयार हो गए। इसके बाद जालसाजों ने ट्रांसपोर्टर के पास गलत नंबर की ट्रक का गाड़ी का कागज और गलत ड्राइविंग लाइसेंस (जोकि राम गोविन्द के नाम से) बना कर जमा कर दिया।
पाइप और घरेलू सामान लेकर फरार हो गए जालसाज : ट्रांसपोर्टर बृजमोहन पाइप का काम करते हैं, उन्हें काफी कीमती पाइप हल्दवानी भेजना था। इसके साथ ही घरेलू सामान जनरेटर, फ्रीज, आलमारी, चारपाई, गद्दा, बेड, कुलर, कुर्सी, मेज समेत ट्रक पर लोड कराकर बुक कर दिया।
लेकिन ड्राइवर और खलासी रास्ते में से सारा सामान लेकर फरार हो गए। पहले तो ट्रांसपोर्टर ने काफी तलाश की, लेकिन जब ट्रक का कुछ पता नहीं चला तो उन्होंने कैंट थाने में केस दर्ज कराया। कैंट पुलिस टीम ने तभी से जालसाजों की तलाश कर रही थी।
1.50 लाख में कबाड़ी को बेचा था सामान : गुरुवार को सर्विलांस के जरिए पुलिस ने ट्रक ड्राइवर और खलासी रियाजुद्दीन और आकाश को सीतापुर से गिरफ्तार कर लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों की निशानदेही पर सामान भी बरामद हो गए। यह सभी सामान ड्राइवर और खलासी ने शाहजहांपुर के एक कबाड़ी मो. अयूब को 1.5. लाख रुपए में बेचा था। पुलिस ने कबाड़ी को गिरफ्तार कर सभी सामान बरामद कर लिया।


