उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के एक स्कूल में टीचर ने दी रील बनाने की सजा : तो छात्र ने स्कूल की दूसरी मंजिल से लगा दी छलांग
रिपोर्ट के मुताबिक घटना के दिन छात्र का होमवर्क भी पूरा नहीं था, जिसे लेकर वह परेशान था. बताया जा रहा है कि दोबारा सजा न मिले, इसी डर से वह क्लास से बाहर निकला और दौड़कर दूसरी मंजिल से कूद गया
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के एक स्कूल में हैरतंगेज मामला सामने आया है l यहां चलती क्लास में अचानक 8वीं कक्षा का एक छात्र उठा और दौड़कर दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी l इसके बाद आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है l मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक स्कूल के डायरेक्टर एसएन सिंह ने बताया कि छात्र ने कुछ दिन पहले क्लास में दोस्तों के साथ रील बनाई थी l वहीं जब इसकी जानकारी टीचर को हुई तो उन्होंने सजा देते हुए उसे जमीन पर बैठा दिया था.
रिपोर्ट के मुताबिक घटना के दिन छात्र का होमवर्क भी पूरा नहीं था, जिसे लेकर वह परेशान था l बताया जा रहा है कि दोबारा सजा न मिले, इसी डर से वह क्लास से बाहर निकला और दौड़कर दूसरी मंजिल से कूद गया.
घटना का सीसीटीवी फुटेज आया सामने : दरअसल मामला घटना गुरुवार को बन्नादेवी थाना क्षेत्र के इंग्राहम स्कूल का है, हालांकि इसका खुलासा शुक्रवार को हुआ है l इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दिख रहा है कि दूसरी मंजिल पर क्लास में टीचर छात्रों की कॉपी चेक कर रही हैं l वहीं उनकी कुर्सी के बगल में ही दो छात्र फर्श पर बैठे हैं l तभी इनमें से एक छात्र मयंक उठता है और दौड़कर रेलिंग से छलांग लगा देता है l फिलहाल छात्र जेएन मेडिकल कॉलेज के आईसीयू वार्ड में भर्ती है, जहां उसका इलाज चल रहा है.
पिता ने लगाया गंभीप आरोप : वहीं पीड़ित छात्र मयंक के पिता संजीव कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही वह तत्काल स्कूल पहुंचे l उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता के लिए छात्रों का सेलेक्शन हो रहा था l उनके बेटे ने बताया था कि उसने ट्रायल में बाजी मारी है, लेकिन कुछ सीनियर छात्र और टीचर इस बात पर उससे चिढ़ते हैं l उन्होंने कहा कि यह लोग मयंक को रेस में शामिल होने से रोकना चाहते हैं.
ट्रायल में शामिल होने के लिए भागा : छात्र के पिता ने कहा कि स्कूल में अंतिम ट्रायल हो रहा था, जब वह वहां नहीं पहुंचा तो खेल टीचर ने उसके बारे में पूछा था l लेकिन एक शिक्षिका और कुछ सीनियर छात्र उसे जाने से रोक रहे थे l इसी दौरान वह ट्रायल में शामिल होने के लिए भागा, इसी में वह गिरा है l उन्होंने कहा कि वह पुलिस से लिखित शिकायत करेंगे.


