टल गई पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा : एग्जाम कराने वाली एजेंसी के सेलेक्शन में देरी बड़ी वजह

संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए सभी ग्रुप में मिलाकर 2 लाख 21 हजार 806 पुरुष अभ्यर्थियों ने अप्लाई किया है। 45 हजार 167 महिला अभ्यर्थियों ने भी आवेदन भरा है। कुल 2 लाख 66 हजार 973 स्टूडेंटस ने लास्ट डेट से पहले एंट्रेंस एग्जाम के लिए अप्लाई किया था।

टल गई पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा : एग्जाम कराने वाली एजेंसी के सेलेक्शन में देरी बड़ी वजह
टल गई पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा

यूपी के पॉलिटेक्निक संस्थानों में एडमिशन की राह देख रहे ढाई लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स को बड़ा झटका लगा है। नोडल एजेंसी के चयन में हुई देरी के कारण संयुक्त प्रवेश परीक्षा का शेड्यूल गड़बड़ा गया है। 6 से 10 जून तक होने वाली प्रवेश परीक्षा को टाला गया है। अब यह एग्जाम 20 जून के बाद ही हो सकेंगे। वहीं, प्रवेश परीक्षा में देर होने के कारण एकेडमिक सेशन भी देर से शुरू हो सकता है।

एग्जाम कराने वाली एजेंसी के सेलेक्शन में देरी बड़ी वजह : प्रवेश परीक्षा टालने के पीछे की मुख्य वजह एग्जाम कराने वाली एजेंसी के सेलेक्शन में देरी है। संयुक्त प्रवेश परीक्षा के सचिव रामरतन ने बताया कि ऑनलाइन परीक्षा के माध्यम से प्रवेश परीक्षा होनी है। एजेंसी के सेलेक्शन के लिए मार्च में टेंडर निकाला गया था। 4 कंपनियों का टेंडर शॉर्टलिस्ट किया गया है। इनमें से 2 कंपनियां कर्नाटक, 1 गुजरात और 1 महाराष्ट्र की थी। इन्हीं में से किसी एक कंपनी का सेलेक्शन होना था। यह प्रक्रिया पूरी करने में ही समय लगा। अब जोन और केंद्र निर्धारण करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पहले के परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव किया जाएगा।

2 लाख 66 हजार से ज्यादा स्टूडेंट्स ने किया है आवेदन : संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए सभी ग्रुप में मिलाकर 2 लाख 21 हजार 806 पुरुष अभ्यर्थियों ने अप्लाई किया है। 45 हजार 167 महिला अभ्यर्थियों ने भी आवेदन भरा है। कुल 2 लाख 66 हजार 973 स्टूडेंटस ने लास्ट डेट से पहले एंट्रेंस एग्जाम के लिए अप्लाई किया था।

अधिकारियों की लापरवाही से दांव पर स्टूडेंट्स का भविष्य : संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद और प्राविधिक शिक्षा परिषद की लचर व्यवस्थाओं के चलते स्टूडेंट्स का पालीटेक्निक से मोहभंग होने लगा है। वहीं इस बार नए सत्र में एडमिशन प्रक्रिया को लेकर ऐसा रवैया अधिकारियों के कामकाज पर सवालिया निशान उठा रहा है। विभागीय अधिकारियों की ही लापरवाही का नतीजा रहा कि तय कार्यक्रम में फेरबदल करना पड़ा।

जानिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा का पूरा शेड्यूल

  • आवेदन करने की तारीख : 15 फरवरी से 7 मई 
  • आवेदन फॉर्म में सुधार का मौका : 8 से 15 मई 
  • परीक्षा केंद्र का आवंटन : 16 से 23 मई 
  • परीक्षा की प्रस्तावित तारीख : 6 से 10 जून (इसमें बदलाव किया जाएगा) 
  • परीक्षा का रिजल्ट : 17 जून 
  • ऑनलाइन काउंसिलिंग : 20 जून से 15 अगस्त
  • प्रवेश की लास्ट डेट : 15 अगस्त

प्रदेश में कुल पॉलिटेक्निक संस्थानों की संख्या

राजकीय पॉलीटेक्निक - 147

  • अनुदानित - 18
  • प्राइवेट- 326