फर्रुखाबाद में गंगा में नहाने के दौरान डूबे 15 लोग, नौ के शव बरामद, गोताखोरों ने छह को बचाया

फर्रुखाबाद जिले में गंगा में नहाते वक्त अलग-अलग स्थानों पर 15 लोग डूब गए। इनमें छह लोगों को बचा लिया गया और पांच की मौत हो गई। इनके शव खोजने के दौरान चार शव और मिल गए, जिनकी शिनाख्त नहीं हो सकी।

फर्रुखाबाद में गंगा में नहाने के दौरान डूबे 15 लोग, नौ के शव बरामद, गोताखोरों ने छह को बचाया
गंगा में नहाते वक्त 15 लोग डूबे, नौ के शव बरामद, गोताखोरों ने छह को बचाया

फर्रुखाबाद जिले में गंगा में नहाते वक्त अलग-अलग स्थानों पर 15 लोग डूब गए। इनमें छह लोगों को बचा लिया गया और पांच की मौत हो गई। इनके शव खोजने के दौरान चार शव और मिल गए, जिनकी शिनाख्त नहीं हो सकी। शहर के मोहल्ला जटवारा जदीद निवासी अमित यादव उर्फ बाबा (18) गुरुवार सुबह दोस्त दरीबा पश्चिम निवासी गोविंद यादव (17) के साथ पांचाल घाट पर गंगा नहाने गया था।

दोपहर तक जब यह दोनों घर नहीं लौटे, तो परिजनों ने खोजबीन की। इनकी साइकिल पांचाल घाट पर मिली। खोजबीन कराई, तो दोनों के शव नदी में बरामद हुए। पुलिस ने बताया कि गोविंद और अमित की खोजबीन के दौरान गंगा में चार और शव बरामद हुए। इनकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। इन शवों को मर्च्युरी में रखवाया गया है।

मैनपुरी के थाना दन्नाहार के गांव हमीरपुर निवासी राहुल कुमार (25), गांव के ही अनिल (22) और चाचा विनोद कुमार के साथ गंगा स्नान करने आए थे। राहुल और अनिल स्नान करने लगे और डूब गए। गोताखोरों ने खोजबीन करके अनिल को निकाल लिया और राहुल का पता नहीं चला। करीब एक घंटे बाद राहुल का शव स्नानार्थियों से टकरा तो गोताखोरों ने उसे बाहर निकाला। चाचा विनोद की सूचना पर पहुंचे परिजन शव घर लेकर चले गए। 

इसके अलावा, सलावत खां निवासी गौतम शाक्य, पड़ोस के ही रजत, रिंकू, आदित्य और अनिकेत के साथ स्नान कर रहे थे। पांचों गहरे पानी में चले गए। डूबने लगे, तो कुछ गोताखोरों और तैराकों ने पांचों को बचा लिया। कंपिल प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र के गांव नगला खमानी निवासी हेमंत सिंह के पुत्र बॉबी और बदायूं की नगर पंचायत अलापुर के वार्ड तीन निवासी रामकिशोर (36) अटैना घाट पर गंगा में डूब गए। गोताखोरों ने दोनों के शव बरामद कर लिए।