किसी भी दशा में अवैध खनन/परिवहन नहीं होने दिया जाएगा -डा० रोशन जैकब

खनन निदेशक डा० रोशन जैकब ने कहा कि उप खनिजों का कृत्रिम संकट पैदा करने वालों तत्वों/माफियाओं पर भी सख्त कार्यवाही की जायेगी। किसी भी दशा में अवैध खनन/परिवहन नहीं होने दिया जाएगा।

किसी भी दशा में अवैध खनन/परिवहन नहीं होने दिया जाएगा -डा० रोशन जैकब
उत्तर प्रदेश में अवैध खनन व परिवहन पर सरकार सख्त

मुख्य बातें

  • उपभोक्ताओं को उचित दरों पर पर्याप्त मात्रा में उप खनिजों (बालू, मोरम आदि) की उपलब्धता हर हाल में सुनिश्चित की जायेगी
  • उप खनिजों का कृत्रिम संकट पैदा करने वालों तत्वों/माफियाओं पर होगी सख्त कार्यवाही
  • खनन निदेशक डा० रोशन जैकब ने किया सोनभद्र का सघन दौर कर खनन क्षेत्र का किया निरीक्षण। की मैराथन बैठक, दिए व्यापक दिशा-निर्देश
  • किसी को भी नहीं दिया जायेगा, किसी प्रकार का संरक्षण
  • ओवरलोडिंग व अन्य  विन्दुओं पर, पट्टेदारों पर भी फिक्स की गयी जिम्मेदारी

लखनऊ : मुख्यमंत्री के निर्देशो के क्रम में प्रदेश में अवैध खनन व परिवहन पर सख्त व पैनी नजर रखी जा रही है। अवैध खनन को लेकर सरकार ने बहुत गम्भीर और सख्त रूख अपनाया है।  खनन निदेशक डा० रोशन जैकब ने कहा कि उप खनिजों का कृत्रिम संकट पैदा करने वालों तत्वों/माफियाओं पर भी सख्त कार्यवाही की जायेगी। किसी भी दशा में अवैध खनन/परिवहन नहीं होने दिया जाएगा। उपभोक्ताओं को उचित दरों पर पर्याप्त मात्रा में उप खनिजों (बालू, मोरम आदि) की उपलब्धता हर हाल में सुनिश्चित की जायेगी।

खनन निदेशक डा० रोशन जैकब ने गत दिवस सोनभद्र का सघन दौर कर खनन क्षेत्र का किया निरीक्षण। उन्होंने सोनभद्र में ट्रान्सपोर्टर/ट्रक एसोसिएशन, खनन व्यवसायियों/पट्टाधारकों, अधिकारियों के साथ मैराथन बैठक कर व्यापक दिशा-निर्देश दिए हैं। कहा कि किसी को भी किसी भी दशा में किसी प्रकार का संरक्षण नहीं दिया जायेगा। उन्होंने ओवरलोडिंग व अन्य विन्दुओं पर पट्टेदारों पर भी जिम्मेदारी फिक्स की है। रोशन जैकब ने सोनभद्र में खनन क्षेत्रों का गहन निरीक्षण किया, खनन गतिविधियों का जायजा लिया। खनन पट्टों की सघनता से जांच भी किया।

बैठक में जनपद के खनन से सम्बन्धित उद्यमियों/व्यापारियों तथा ट्रांसपोर्टर/ट्रक एसोसिएशन के प्रतिनिधिगण ने अवगत कराया गया कि जनपद में परिवहन प्रपत्र की मात्रा कम होने तथा परिवहन प्रपत्र का दर अत्यधिक होने के कारण उनको अत्यधिक क्षति का सामना करना पड़ता है।निदेशक  द्वारा जनपद में उपखनिजों के सापेक्ष निर्गत परिवहन प्रपत्रों का दर नियंत्रित करने हेतु  व्यापक दिशा निर्देश दिए गए।