बाराबंकी में भीषड़ सड़क हादसा, चार की मौत, एसयूवी काटकर बाहर निकाले गए शव

सूचना मिलने की करीब आधा घंटे बाद सफदरगंज थाना अध्यक्ष अभिषेक तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। भीषण हादसे के बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। इस पर एएसपी दक्षिणी मनोज पांडेय, सीओ सदर नवीन सिंह मौके पर पहुंच गए।

बाराबंकी में भीषड़ सड़क हादसा, चार की मौत, एसयूवी काटकर बाहर निकाले गए शव
बाराबंकी में भीषड़ सड़क हादसा कार और टक्कर में चार की मौत

बाराबंकी जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां एक ट्रक और कार की टक्कर हो गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस शवों को क्षतिग्रस्त कार से निकालने में जुटी है।

तेज रफ्तार एसयूवी चालक को नींद आने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें एसयूवी सवार लखनऊ के ठाकुरगंज निवासी चार लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घंटों की मशक्कत के बाद एसयूवी को काटकर उसमें फंसे हुए शव को बाहर निकाला। उसके बाद परिजनों को सूचना देकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।                                   

हादसा सफदरगंज थाना क्षेत्र के पल्हरी गांव के पास लखनऊ- अयोध्या हाईवे पर बुधवार की भोर करीब 6:00 बजे हुआ। अयोध्या की ओर से आ रही एसयूवी के चालक को नींद आने से डिवाइडर फांद कर एसयूवी रांग साइड में आ गई। इसी दौरान लखनऊ की ओर से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने पीछे से एसयूवी में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एसयूवी के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद जहां कंटेनर चालक फरार हो गया। वही एसयूवी सवार सभी चार लोग व चार भेड़ों की सांसे थम गई।

सूचना मिलने की करीब आधा घंटे बाद सफदरगंज थाना अध्यक्ष अभिषेक तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। भीषण हादसे के बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। इस पर एएसपी दक्षिणी मनोज पांडेय, सीओ सदर नवीन सिंह मौके पर पहुंच गए। एसयूवी  की नंबर प्लेट मोबाइल नंबर से एक की पहचान लखनऊ के ठाकुरगंज निवासी सबी हैदर के रूप में हुई।

इसकी सूचना पुलिस ने परिजनों को दी। उसके बाद घंटों मशक्कत कर पुलिस ने क्षतिग्रस्त एसयूवी को काटकर उसमें फंसे शव व भेड़ों को बाहर निकाला। वहीं अन्य लोगों की पुलिस पहचान करने में जुटी है। हादसे के बाद कंटेनर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।