यूपी में 7 जिलों के कप्तान बदले:संतोष कुमार सिंह बने वाराणसी के ACP, अनिल सिंह DIG, पीएसी

इससे पहले 15 अप्रैल को भी करीब एक दर्जन IPS अफसरों का तबादला हुआ था। इस सूची में धवल जायसवाल को कुशीनगर तो विकास कुमार वैद्य को हाथरस का कप्तान बनाया गया था।

यूपी में 7 जिलों के कप्तान बदले:संतोष कुमार सिंह बने वाराणसी के ACP, अनिल सिंह DIG, पीएसी
उत्तर प्रदेश में 11 आईपीएस ट्रांसफर

उत्तर प्रदेश में रविवार को 11 IPS अफसरों के ट्रांसफर किए गए। जारी की गई सूची में प्रदेश के बुलंदशहर, रायबरेली, देवरिया, हमीरपुर और आंम्बेडकर नगर जिले के पुलिस कप्तान का ट्रांसफर किया गया है। ट्रांसफर सूची में SSP से DIG तक प्रमोट हुए पुलिस अफसर शामिल हैं।

2016 बैच के IPS शुभम पटेल को हमीरपुर का SP बनाया गया है। 2011 बैच के IPS अशोक कुमार राय को SP मैनपुरी से DGP मुख्यालय से संबद्ध किया गया है। कमलेश कुमार दीक्षित को SP हमीरपुर से SP मैनपुरी बनाया गया है।

इससे पहले 15 अप्रैल को भी करीब एक दर्जन IPS अफसरों का तबादला हुआ था। इस सूची में धवल जायसवाल को कुशीनगर तो विकास कुमार वैद्य को हाथरस का कप्तान बनाया गया था।

पढ़िए किसे कहां मिली तैनाती

क्रम  अधिकारी का नाम          वर्तमान तैनाती   नई तैनाती
1 अनिल कुमार सिंह    ज्वाइंट सीपी वाराणसी     DIG, पीएसी लखनऊ
2 संतोष कुमार सिंह SSP बुलंदशहर ​ जॉइंट सीपी वाराणसी​​​​​​
3 श्लोक कुमार  SP, रायबरेली  SSP, बुलंदशहर
4 आलोक प्रियदर्शी SP आंबेडकरनगर   SP, रायबरेली
5 अजीत कुमार सिन्हा SP, कानपुर आउटर     SP, आंबेडकरनगर
6 तेज स्वरूप सिंह  SP,कार्मिक मुख्यालय पुलिस महानिदेशक लखनऊ SP, कानपुर आउटर
7 श्रीपति मिश्रा     DIG/ SP, देवरिया पुलिस उप महानिरीक्षक पीएसी मुख्यालय लखनऊ
8 संकल्प शर्मा     DCP, कानपुर कमिश्नरेट SP, देवरिया
9      शुभम पटेल  ASP ग्रामीण, अलीगढ़ SP, हमीरपुर
10 अशोक कुमार राय SP, मैनपुरी SP संबद्ध मुख्यालय, पुलिस महानिदेशक, लखनऊ
11 कमलेश दीक्षित   SP, हमीरपुर     SP, मैनपुरी