राजधानी लखनऊ के पॉलिटेक्निक चौराहे से कुछ कदम की दूरी पर कलेवा चौराहे के पास ई रिक्शा चालकों ने सड़क जाम कर हंगामा काटा, पुलिसकर्मियों ने बल प्रयोग कर खदेड़ा
ई रिक्शा चालकों का आरोप है कि पॉलिटेक्निक चौराहे से रॉन्ग साइड आ रहे ई-रिक्शा को पुलिसकर्मी ने दौड़ाया जो पलट गया इससे ई-रिक्शा चालक घायल हो गया।प्रदर्शन के कारण आम लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। पुलिस की कार्रवाई से नाराज ई रिक्शा चालकों ने लखनऊ में हंगामा किया और रोड जाम कर दिया। हालांकि, कुछ देर बाद पुलिस ने उन्हें हटा दिया।
राजधानी लखनऊ के पॉलिटेक्निक चौराहे से कुछ कदम की दूरी पर कलेवा चौराहे के पास ई रिक्शा चालकों ने सड़क जाम कर हंगामा काटा। ई रिक्शा चालकों ने बैरिकेडिंग लगाकर रोड जाम कर दिया और पुलिस वालों के खिलाफ नारेबाजी की।
उन्हें हटाने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। ई रिक्शा चालकों का आरोप है कि पॉलिटेक्निक चौराहे से रॉन्ग साइड आ रहे ई-रिक्शा को पुलिसकर्मी ने दौड़ाया जो पलट गया इससे ई-रिक्शा चालक घायल हो गया।
इसी कारणवश ई रिक्शा वालों ने रोड जाम कर किया। करीब 35 मिनट तक हंगामा होता रहा। जिसके बाद पुलिस आई और सभी रास्ता खाली करवाया।


