गोमती नगर लखनऊ क्राइम ब्रांच ने 10 साल से फरार अपहरण और फिरौती के अपराधी को दबोचा
डीसीपी पूर्वी प्राची सिंह के मुताबिक पकड़े गए आरोपी राजेश सिंह पर 2007 में अपहरण, फिरौती समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके बाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया था।
गोमती नगर लखनऊ क्राइम ब्रांच ने 10 साल से ज्यादा समय से फरार आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी पर अपरहण, फिरौती और हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज था।
डीसीपी पूर्वी प्राची सिंह के मुताबिक पकड़े गए आरोपी राजेश सिंह पर 2007 में अपहरण, फिरौती समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके बाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया था। करीब 4 साल जेल में रहने के बाद वह कोर्ट की तरफ से जमानत पर चल रहा था।
इसके बाद राजेश सिंह ना तो कोर्ट में पेश हुआ और ना ही कोई जानकारी दी। इसके बाद से आरोपी फरार चल रहा था। गोमती नगर व लखनऊ क्राइम ब्रांच की टीम पिछले कई दिनों से राजेश सिंह की तलाश में लगी हुई थी।
अभी हाल ही में उसके छत्तीसगढ़ के रायपुर में होने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस की टीम ने आरोपी को छत्तीसगढ़ के रायपुर रेलवे स्टेशन की पार्किंग से गिरफ्तार कर लिया। डीसीपी के मुताबिक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।


