उत्तर प्रदेश में मानसून के मौसम में 35 करोड़ पौधे लगाएगी यूपी सरकार
पीलीभीत और लखीमपुर खीरी में अभियान चलाया जाएगा। बरेली में बरेली-बदायूं रोड पर पौधरोपण बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। रामगंगा नदी के किराने अखा-गैनी रोड पौधरोपण न के बराबर है।..
उत्तर प्रदेश में मानसून सीजन में 35 करोड़ पौधे रोपे जाएंगे। इसकी तैयारियां पूरी कर मंडलवार लक्ष्य आवंटित किया गया है। वन मंत्री डॉ. अरुण सक्सेना और अपर मुख्य सचिव वन मनोज सिंह खुद साप्ताहिक समीक्षा कर रहे हैं।
मनोज सिंह ने बताया 35 करोड़ के लक्ष्य में से 12.60 करोड़ पौधे वन विभाग और 22.40 करोड़ अन्य विभागों को रोपने हैं। किस जिले में किसे कितने पौधे लगाने हैं, इसके निर्देश वन मुख्यालय के अलावा सभी डीएम व मंडलायुक्तों को दिए गए हैं।
वन मंत्री ने भी उन जिलों पर खास ध्यान देने के लिए कहा है, जहां फॉरेस्ट सर्वे ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में वृक्ष आवरण घटा है। इनमें वाराणसी, चंदौली और मिर्जापुर खास हैं। पीलीभीत और लखीमपुर खीरी में अभियान चलाया जाएगा। बरेली में बरेली-बदायूं रोड पर पौधरोपण बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। रामगंगा नदी के किराने अखा-गैनी रोड पौधरोपण न के बराबर है।
किस मंडल में कितने पौधे रोपे जाने हैं-
| चित्रकूट | 23501884 | |
| मेरठ | 13308616 | |
| सहारनपुर | :9508420 | |
| आगरा | 18455932 | |
| अलीगढ़ | 13515848 | |
| मुरादाबाद | 19011560 | |
| बरेली | 20710940 | |
| प्रयागराज | 19397934 | |
| वाराणसी | 18076428 | |
| मिर्जापुर | 19647620 | |
| गोरखपुर | 16193856 | |
| बस्ती | 10951072 | |
| आजमगढ़ | 13582558 | |
| लखनऊ | 40190546 | |
| अयोध्या | 25169014 | |
| देवीपाटन | 22910838 | |
| कानपुर | : 26308866 | |
| झांसी | 19558068 | |
| कुल- | 35,00,00,000 |


