गुलरिहा थाना क्षेत्र के बरगदही में स्थित शिवमंदिर के पास ऑटो की चपेट में आने से साइकिल सवार दम्पति गम्भीर
स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कालेज भेजा गया। जहां उनकी हालत गम्भीर बतायी जा रही.....
गोरखपुर। गुलरिहा थाना क्षेत्र के बरगदही में स्थित शिवमंदिर के पास गोरखपुर-महराजगंज मुख्य मार्ग पर ऑटो की चपेट में आने से रविवार को 3 बजे सायकिल सवार पति-पत्नी गम्भीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कालेज भेजा गया। जहां उनकी हालत गम्भीर बतायी जा रही
बताया जा रहा है कि महराजगंज जिला के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के नंदना पिपरपाती निवासी कमरूद्दीन अंसारी (45 वर्ष) सायकिल से अपनी पत्नी ईशा खातून को लेकर कहीं जा रहे थे। अभी वे बरगदही पहुंचे थे कि सामने से आ रही ऑटो चालक ने टक्कर मार दिया। जिससे उनकी सायकिल क्षतिग्रस्त होने के साथ पति-पत्नी दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना देख आस-पास के लोग दौड़ कर मौके पर पहुंच गए। लोगों का कहना है कि स्थानीय द्वारा घायलों को निजी वाहन से इलाज के लिए मेडिकल कालेज भेज दिया। जहां घायल पति-पत्नी की हालत गम्भीर बनी हुई है।


