उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में कोल्ड स्टोरेज का बॉयलर फटने से बड़ा हादसा : 3 की मौत; 2 दर्जन से अधिक मलबे में दबे

मलबे से निकाले गए घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है. घटना की जानकारी मिलते ही डीएम, एसएसपी, एसडीएम, सीएमओ और एसपी सिटी मौके पर पहुंच गए हैं.

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में कोल्ड स्टोरेज का बॉयलर फटने से बड़ा हादसा : 3 की मौत; 2 दर्जन से अधिक मलबे में दबे
उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में कोल्ड स्टोरेज का बॉयलर फटने से बड़ा हादसा

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में कोल्ड स्टोरेज का बॉयलर फटने से बड़ा हादसा हो गया. बॉयलर फटने से कोल्ड स्टोरेज का लेंटर गिर गया है. मलबे के नीचे 2 दर्जन से ज्यादा लोग दबे हुए हैं. इस हादसे में 3 लोगों के मौत की जानकारी सामने आई है. मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र का मामला है. पुलिस और स्थानीय लोग रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं. यह कोल्ड स्टोरेज पूर्व विधायक चंद्रवीर सिंह का है. यह बीएसपी से पूर्व विधायक थे. चंद्रवीर सिंह वर्तमान में सपा-आरएलडी गठबंधन में शामिल हैं.

कुछ मजदूर मलबे में दबे तो कुछ रिसाव से बेहोश हो गए हैं. मलबे से निकाले गए घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है. घटना की जानकारी मिलते ही डीएम, एसएसपी, एसडीएम, सीएमओ और एसपी सिटी मौके पर पहुंच गए हैं.