लखनऊ विकास प्राधिकरण 66 करोड़ रुपए से शहर का विकास कराएगा : गोमती नगर में पंपिंग स्टेशन और सीजी सिटी में थीम पार्क भी शामिल

गोमती नदी के बाये तटबंध पर पिपराघाट से शहीद पथ तक कानपुर रोडा की तरफ जाने के लिए स्लिप रोड बनाई जाएगी। इसके लिए 8 करोड़ 70 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा करीब 12 करोड़ रुपए की लागत से गोमतीनगर विस्तार सेक्टर 4 में 20 एमएलडी क्षमता का पम्पिंग स्टेशन बनाया जाएगा।

लखनऊ विकास प्राधिकरण 66 करोड़ रुपए से शहर का विकास कराएगा : गोमती नगर में पंपिंग स्टेशन और सीजी सिटी में थीम पार्क भी शामिल
लखनऊ विकास प्राधिकरण

लखनऊ विकास प्राधिकरण 66 करोड़ रुपए से शहर का विकास कराएगा। अवस्थापन निधि की बैठक में यह फैसला किया गया है। पहले 216 करोड़ रुपए के काम की सूची बनाई गई थी लेकिन पहले राउंड में 66 करोड़ रुपए ही मिले हैं। सचिव पवन गंगवार के मुताबिक प्राथमिकता के आधार पर 66 करोड़ के प्रोजेक्ट्स को पहले चरण में हरी झंडी दी गई है।

इसमें गोमती नदी के बाये तटबंध पर पिपराघाट से शहीद पथ तक कानपुर रोडा की तरफ जाने के लिए स्लिप रोड बनाई जाएगी। इसके लिए 8 करोड़ 70 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा करीब 12 करोड़ रुपए की लागत से गोमतीनगर विस्तार सेक्टर 4 में 20 एमएलडी क्षमता का पम्पिंग स्टेशन बनाया जाएगा। जिससे इलाके के लोगों को साफ पानी मिल सके। साथ ही सीजी सिटी में वेटलैण्ड के लिए 8 करोड़ रुपए का बजट जारी किया गया है। यहां पर ही थीम पार्क के लिए 4 करोड़ रुपए जारी हुए है। 

यहां भी होंगे काम

  • गऊ घाट पर सेतु (ग्रीन कारीडोर का पार्ट) के लिए 5 करोड़
  • गोमती नगर के विशेष खण्ड में नाली मरम्मत और नाले की मरम्मत के लिए 71.15 लाख
  • गोमती नगर विस्तार सेक्टर-1 में पानी की लाइन की मरम्मत के लिए 16.61 लाख
  •  गोमती नगर विस्तार के पार्को में पौधरोपण के लिए 5 करोड़
  •  पिपराघाट से जनेश्वर मिश्र पार्क की ओर जाने वाली सड़क के लिए 66.79 लाख
  • गोमती नगर विस्तार में पिपराघाट से जनेश्वर मिश्र पार्क के सामने नाले का निर्माण 3 करोड़ 56 लाख
  • राम मनोहर लोहिया पार्क में सीसीटीवी कैमरे के लिए 64.69 लाख
  • शारदा नगर विस्तार में बने पीएम आवासों के लिए 33/11 सब स्टेशन की 33केवी फीडर लाइन के लिए 7 करोड़
  • शारदा नगर योजना के रतनखण्ड नाले की मरम्मत के लिए 4 करोड़ 14 लाख
  • सुल्तानपुर रोड से रायबरेली रोड तक सडक की मरम्मत के लिए 2 करोड़
  • बटलर पैलेस स्थित बटलर झील का सौन्दर्यीकरण के लिए 5 करोड़
  • ऐशबाग क्षेत्र में मोती झील का सौदर्यीकरण के लिए 5 करोड़