उत्तर प्रदेश में मौसम अलर्ट : रविवार को 21 जिलों में बारिश का यलो और रेड अलर्ट जारी, 30 मई तक ऐसा ही रहेगा मौसम

मौसम विभाग के जिन 8 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। उनमें हरदोई, उन्नाव, लखनऊ, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा और बलरामपुर हैं। इन जिलों में 87 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। इसके साथ ही, तेज बारिश हो सकती है।

उत्तर प्रदेश में मौसम अलर्ट : रविवार को 21 जिलों में बारिश का यलो और रेड अलर्ट जारी, 30 मई तक ऐसा ही रहेगा मौसम
उत्तर प्रदेश में मौसम चेतावनी

उत्तर प्रदेश का मौसम रविवार को एक बार फिर पलट गया। 24 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसमें 16 जिलों में येलो अलर्ट यानी हल्की बारिश और हवा चलने का अनुमान है। 8 जिलों में रेड अलर्ट यानी तेज बारिश और हवाएं चलने की संभावना है। लखनऊ में रविवार सुबह हल्की बरसात हुई। वाराणसी में भी दिन में बादल छाए हुए हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि कल यानी सोमवार को भी ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है।

वाराणसी की हवा में 62% नमी बरकरार है। ऐसे में चिपचिपी गर्मी से लोग परेशान हैं। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार को शाम या रात तक बारिश हो सकती है। शनिवार को वाराणसी का अधिकतम तापमान 39°C और न्यूनतम तापमान 23.9°C दर्ज किया गया।

प्रदेश के इन 16 जिलों में येलो अलर्ट : मौसम विभाग ने रविवार को प्रदेश के जिन 16 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। उनमें ......

  1. कुशीनगर
  2. महाराजगंज
  3. बिजनौर
  4. मुरादाबाद
  5. फर्रुखाबाद
  6. मैनपुरी
  7. कन्नौज
  8. कानपुर नगर
  9. कानपुर देहात
  10. बाराबंकी
  11. सिद्धार्थ नगर
  12. बस्ती
  13. जौनपुर
  14. वाराणसी
  15. संत रविदास नगर
  16. अयोध्या
    अनुमान है कि यहां 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ ही गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

प्रदेश के इन 8 जिलों में रेड अलर्ट : मौसम विभाग के जिन 8 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। उनमें हरदोई, उन्नाव, लखनऊ, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा और बलरामपुर हैं। इन जिलों में 87 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। इसके साथ ही, तेज बारिश हो सकती है।

वेस्ट यूपी में बारिश के बाद उमस भरी गर्मी : वेस्ट यूपी में भी प्री-मानसून की बारिश के बाद उमस भरी गर्मी पड़ रही है। एक सप्ताह के अंदर वेस्ट यूपी का मौसम दो बार बदल चुका है। बारिश से पहले जिले का अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक पहुंच गया था। शनिवार को भी दिन में तापमान 38.6 डिग्री तक रहा।