कानपुर नगर निगम की लिफ्ट में तकनीकी दिक्कत के चलते श्रीनगर से आया परिवार फंस गया,10 मिनट बाद कर्मचारियों ने लिफ्ट खुलवाई

कानपुर नगर निगम की लिफ्ट में श्रीनगर से आया परिवार फंस गया। 10 मिनट तक परिवार के लोग चिल्लाते रहे। जिसके बाद नगर निगम के कर्मचारी दौड़ते हुए आए। दरवाजा खोलकर परिवार के सदस्यों को बाहर निकाला गया।

कानपुर नगर निगम की लिफ्ट में तकनीकी दिक्कत के चलते श्रीनगर से आया परिवार फंस गया,10 मिनट बाद कर्मचारियों ने लिफ्ट खुलवाई
कानपुर नगर निगम की लिफ्ट में श्रीनगर से आया परिवार फंस गया

कानपुर नगर निगम की लिफ्ट में श्रीनगर से आया परिवार फंस गया। 10 मिनट तक परिवार के लोग चिल्लाते रहे। जिसके बाद नगर निगम के कर्मचारी दौड़ते हुए आए। दरवाजा खोलकर परिवार के सदस्यों को बाहर निकाला गया।

शुरू होते ही ठहर गई लिफ्ट : सोमवार की दोपहर करीब 1 बजे नगर निगम परिसर में श्रीनगर से आया एक परिवार पहुंचा। उन्हें निगम की तीसरी मंजिल पर जाना था। वो लोग लिफ्ट में पहुंचे। लिफ्ट शुरू होने के चंद सेकंड बाद ठहर गई। पहले उन्हें कुछ समझ नहीं आया। 5 मिनट बाद उन्हें एहसास हुआ कि कोई मूवमेंट नहीं हो रहा है। ये तकनीकी दिक्कत हो सकती है। इसके बाद उन्होंने चिल्लाना शुरू किया।

नगर निगम ने कर्मचारियों की आवाज सुनी। दौड़कर आए और दरवाजे को खुलवाया। 10 मिनट बाद उन्हें बाहर निकाल लिया गया। नगर निगम केयरटेकर सुनील निगम ने बताया,"दोपहर में लिफ्ट अचानक बंद हो गई। इसमें श्रीनगर की किरण श्रीवास्तव व उनका बेटा निवेश श्रीवास्तव और एक और युवती फंस गई थी। कर्मचारी अर्पित व गोरखनाथ सोनकर मौके पर पहुंचे और लिफ्ट को खुलवाया था।

आए दिन बंद हो जाती है लिफ्ट : कानपुर नगर निगम में 3 लिफ्ट लगी हैं। इसमें एक लिफ्ट सिर्फ स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत लगाई गई थी। जोकि सिर्फ अधिकारी और कर्मचारी चलते हैं। एक लिफ्ट चलती है। ये लिफ्ट पुरानी है। ज्यादा उपयोग होने से आए दिन खराब होती रहती है।