भिंड पुलिस ने अवैध हथियार समेत UP के बदमाशों का गिरोह पकड़ा

आरोपियों ने पूछताछ के दौरान पुलिस के सामने बताया कि वे नकली पुलिस बनकर महिला को झांसा में लेते थे। फिर उनके गहने उतरवाकर असली के बदले नकली थमा देते थे। इस तरह की वारदातें यूपी में कई जगह कर चुके हैं।

भिंड पुलिस ने अवैध हथियार समेत UP के बदमाशों का गिरोह पकड़ा
बदमाशों से मिले महिलाओं से जेवर।

भिंड की देहात थाना पुलिस ने वारदात की नीयत से घूम रहे चार बदमाशों को पकड़ा। ये बदमाशों का सॉफ्ट टारगेट महिलाएं होती थी। ये महिला के साथ कट्‌टे की दम पर लूट करते थे। मौका मिल जाए तो झांसा देकर गहने उतरवार कर ठगी का शिकार भी करते थे। आरोपियों से एक लग्जरी गाड़ी व दो कट्‌टे बरामद हुए।

देहात थाना पुलिस के मुताबिक केंद्रीय विद्यालय के पास एक संदिग्ध कार खड़ी होने की सूचना मुखबिर ने पुलिस को दी। मुखबिर ने बताया कि यूपी के कुछ बदमाश भिंड में घूम रहे है। वे लूट और ठगी की वारदात करते है। इन का सॉफ्ट टारगेट महिलाएं होती है। इस सूचना से जिले के वरिष्ठ अफसरों को अवगत कराया गया। जिस पर पुलिस ने फील्डिंग लगाई और बदमाशों की घेराबंदी की गई। पुलिस को देख आरोपी ने भागना चाहा परंतु समय रहते रात पौने 11 बजे यूपी 83 एस 1317 कार को पकड़ा। इस कार में अनिल राठौर, संजीद अली, रशीद खां, यूनीस खां को दबोच लिया। पहले इन आरोपियों द्वारा स्वयं को पाक-साफ बताया गया। जब इन आरोपियों की तलाश की गई तो उनसे 315 बोर के दो कट्‌टे और सात जिंदा कारतूस बरामद हुए। इन आरोपियों की खैर खबर लेते हुए पूछताछ की गई तो उन्होंने हकीकत बयां कर दी। आरोपियों ने बताया कि वाे लूट व ठगी की वारदात करने की फिराक में थे। इस पर पुलिस आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज लिया।

नकली पुलिस बनकर करते थे ठगी : पुलिस का कहना है कि बदमाश नकली पुलिस बनकर कई वारदातें यूपी में कर चुके है। इन के द्वारा भिंड या आसपास एरिया में कितनी वारदातें की गई। इस की जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपियों ने पूछताछ के दौरान पुलिस के सामने बताया कि वे नकली पुलिस बनकर महिला को झांसा में लेते थे। फिर उनके गहने उतरवाकर असली के बदले नकली थमा देते थे। इस तरह की वारदातें यूपी में कई जगह कर चुके हैं।