कानपुर में आरपीएफ ने पर्सनल आईडी से टिकट बनाने वाले को किया गिरफ्तार, पर्सनल आईडी से रेलवे टिकट बनाकर शातिरअधिक दामों में बेचता था
पकड़े गए शातिर प्रतीक अग्रवाल ने किन-किन लोगों की पर्सनल आईडी इस्तेमाल की है। इसकी भी जानकारी हासिल की जा रही है।
कानपुर में रेलवे पुलिस आरपीएफ ने पर्सनल आईडी से टिकट बनाने वाले को गिरफ्तार किया है। रेलवे का टिकट बना कर अधिक मूल्यों में बेचने का काम शातिर पिछले काफी समय से कर रहा था। सूचना मिलते ही कलेक्टर गंज थाना अंतर्गत बने अपार्टमेंट में आरपीएफ पुलिस ने छापेमारी कर प्रतीक नाम के युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरपीएफ उपनिरीक्षक अमित द्विवेदी के नेतृत्व में टीम ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पकड़े गए युवक के पास से कई रेलवे ई टिकट, नगदी, लैपटॉप और मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।
कलेक्टरगंज स्थित श्याम वाटिका अपार्टमेंट में प्रतीक नाम का शख्स जो पिछले कई वर्षों से पर्सनल यूजर आईडी के माध्यम से ई टिकट बनाकर अधिक दामों में बेच रहा था। पकड़े गए युवक ने बताया कि रिजर्वेशन का अधिक दामों में टिकट की बिक्री करता था। उसके लिए वो पर्सनल यूजर आईडी का इस्तेमाल करता था। आरपीएफ पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
आरपीएफ इंस्पेक्टर बीपी सिंह ने बताया कि पकड़े गए शातिर प्रतीक अग्रवाल ने किन-किन लोगों की पर्सनल आईडी इस्तेमाल की है। इसकी भी जानकारी हासिल की जा रही है। जिन पर्सनल आईडी से टिकट की बुकिंग की गई वह प्रतीक ने किसी की चोरी की थी या अपने मिलने वालों की आईडी से की टिकट बुक कर रहा था। सभी जानकारी जुटाई जा रही है।


