प्रतापगढ़ में बरामद गांजे की भारी खेप : तस्कर गिरोह के एक सदस्य को किया गिरफ्तार, कई चौंकाने वाले खुलासे
पुलिस ने पकड़े गए गांजा तस्कर गिरोह के सदस्य की बयान के आधार पर एसओजी टीम ने नगर कोतवाली इलाके कटरा मेदिनीगंज इलाके में एक बंद पड़े घर मे छापेमारी की। ये घर वर्षों से यूं ही बन्द पड़ा था और बाहर से देखने मे बेहद जर्जर और सुनसान लगता था।
प्रतापगढ़ (consignment) में एक बार फिर गांजे की भारी खेप को पुलिस ने बरामद किया है। एसओजी टीम व लालगंज पुलिस ने सूचना के आधार पर बेंचने के लिए ले जाए जा रहे 80 किलो गांजे की खेप पकड़ा है। उसी की निशानदेही पर नगर कोतवाली इलाके से 80 किलो गांजा बरामद किया गया। अब पुलिस इस व्यवसाय को फैलाने वाले मास्टर माइंड की तलाश कर रही है, जल्द ही वह भी सलाखों के पीछे होगा। इसके तस्कर गिरोह के एक सदस्य को भी गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी से लालगंज थाने में पूछताछ जारी है।
अब पुलिस तस्करी के पीछे का नेटवर्क खंगालने में जुटी है। पुलिस टीम अंदर दाखिल हुई तो वहां पुलिस को एक कमरे में पांच बोरियों में भरा तकरीबन 80 किलो गांजा बरामद हुआ। इसे अलग अलग इलाके में तस्करी के लिए ले जाने के लिए पैक किया गया था। हालांकि, पुलिस को अभी तक मास्टर माइंड की तलाश है।अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी रोहित मिश्रा ने बताया कि लालगंज में पकड़े गए गांजा तस्कर ने कई बड़े खुलासे किए हैं।
पुलिस ने पकड़े गए गांजा तस्कर गिरोह के सदस्य की बयान के आधार पर एसओजी टीम ने नगर कोतवाली इलाके कटरा मेदिनीगंज इलाके में एक बंद पड़े घर मे छापेमारी की। ये घर वर्षों से यूं ही बन्द पड़ा था और बाहर से देखने मे बेहद जर्जर और सुनसान लगता था। एक दिन पहले लालगंज कोतवाली के हंडौर तिराहे के पास से पुलिस ने एक युवक को 10 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया था। युवक गांजे की सप्लाई कुछ अवैध रूप से गांजे का कारोबार करने वाले लोगों को करने जा रहा था। पुलिस ने युवक से सख्ती से पूछताछ की तो उसने कई चौंकाने वाले खुलासे किए।


