लखनऊ में शादी से इनकार करने पर प्रेमी ने17 साल की प्रेमिका की गला रेतकर की हत्या

डीसीपी राहुल राज ने कहा कि शुरुआती जांच में प्रेम-प्रसंग का मामला सामने आया है। हत्यारे की तलाश के लिए कई टीम लगाई गई हैं। कुछ इनपुट मिला है और टीम भेजी गई है।परिजनों की तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लखनऊ में शादी से इनकार करने पर प्रेमी ने17 साल की प्रेमिका की गला रेतकर की हत्या
जांच में जुटी सूचना पर पहुंची पुलिस

लखनऊ में शादी से इनकार करने पर प्रेमी ने 17 साल की प्रेमिका की गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद मौके से फरार हो गया। लड़की का शव खेत पर खून से लथपथ पड़ा मिला। ग्रामीणों ने शव देखकर मामले की सूचना परिजनों और पुलिस को दी।

डीसीपी राहुलराज, एडीसीपी और एसीपी पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जांच पड़ताल के बाद युवती का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

शौच के लिए गई थी लड़की : मामला दुबग्गा थाना क्षेत्र के मौरा गांव का है। परिजनों के मुताबिक, लड़की शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे शौच के लिए खेत पर गई थी। काफी देर तक वह घर वापस नहीं लौटी। इस पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी।

परिजनों ने फांसी देने की मांग की : इसी बीच ग्रामीणों ने खेत पर लड़की की लाश पड़े होने के बारे में बताया। परिजन मौके पर पहुंचे तो वहां पर खून से लथपथ शव पड़ा था। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने हत्यारोपी को फांसी की सजा देने की मांग की है।

डीसीपी बोले- आरोपी को पकड़ने के लिए टीमें लगी हैं : डीसीपी राहुल राज ने कहा कि शुरुआती जांच में प्रेम-प्रसंग का मामला सामने आया है। हत्यारे की तलाश के लिए कई टीम लगाई गई हैं। कुछ इनपुट मिला है और टीम भेजी गई है।परिजनों की तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।