लखनऊ : रेलवे में क्लर्क पोस्ट भर्ती में बैठा सॉल्वर एडमिट कार्ड की फोटो मिलान से गया पकड़ा, बिहार से देने आया था पेपर
आईआईएम रोड स्थित एपी कंप्यूटर सेंटर पर रेलवे भर्ती बोर्ड की परीक्षा ऑनलाइन भर्ती परीक्षा हो रही है। गुरुवार दोपहर सेंटर पर परीक्षा के दौरान एक युवक पर संदेह होने पर परीक्षा संचालन टीम के अमित कुमार ने थाना पुलिस को सूचना दी।
लखनऊ में रेलवे भर्ती बोर्ड की चल रही ऑनलाइन परीक्षा में बैठने पहुंचे सॉल्वर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बिहार निवासी सॉल्वर अपने दोस्त की जगह परीक्षा देने पहुंचा था। जिससे इसके एवज में 50 हजार रुपया लिए थे। पुलिस पूछताछ में खुद को अभ्यर्थी की भाई बताया।
आधार की फोटो मिलान पर गया पकड़ा : सैरपुर थाना इंस्पेक्टर अखत्यार अहमद अंसारी ने बताया कि आईआईएम रोड स्थित एपी कंप्यूटर सेंटर पर रेलवे भर्ती बोर्ड की परीक्षा ऑनलाइन भर्ती परीक्षा हो रही है। गुरुवार दोपहर सेंटर पर परीक्षा के दौरान एक युवक पर संदेह होने पर परीक्षा संचालन टीम के अमित कुमार ने थाना पुलिस को सूचना दी।
युवक का चेहरा एडमिट कार्ड पर लगे फोटो से मेल नहीं खा रही थी। इसी दौरान जब उसका आधार कार्ड देखा गया तो उसमें भी फोटो दूसरी और नाम सुरेंद्र लिखा था। सख्ती से पूछताछ करने पर बताया कि उसका नाम दीपक कुमार है।
वह बिहार के रोहताश परहरिया का रहने वाला है। वह गोरखपुर के बहरामपुर नौकाटोला गांव निवासी वीरेंद्र की जगह पेपर देने आया था। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसके साथियों का पता किया जा रहा है।
अभ्यर्थी के साथ गोरखपुर में की थी कोचिंग : दीपक के मुताबिक, वह बीए पास कर कुछ दिन गोरखपुर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के बाद प्रयागराज चला गया था। इसी दौरान वीरेंद्र ने अपनी जगह परीक्षा देने को कहा। पैसों के लालच में आकर परीक्षा देने आ गया।


