स्त्री वेलफेयर फाउंडेशन : योग कुटुंबकमम् के मंच पर योग के नए आयामों को संजो रही है नीलू त्रिवेदी
इन योगा कक्षा मे योग के नए आयामों के माध्यम से डांसिंग योगा जुंबा एवं योग अंताक्षरी को योग करते हुए प्रस्तुत किया गया। जिसमें मुख्य रुप से उन महिलाओं को समृद्ध किया गया जो ग्रहणी है एवं अपने परिवार में अत्यधिक व्यस्तता के कारण स्वयं के लिए समय नहीं निकाल पाती है।
स्त्री वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वाधान में चार दिवसीय योग कक्षा का आयोजन किया जा रहा है जिसमे संस्था की अध्यक्ष नीलू त्रिवेदी ने समाज की कामकाजी महिलाओं को जोड़ने का पूरा प्रयास किया है। इन योगा कक्षा मे योग के नए आयामों के माध्यम से डांसिंग योगा जुंबा एवं योग अंताक्षरी को योग करते हुए प्रस्तुत किया गया। जिसमें मुख्य रुप से उन महिलाओं को समृद्ध किया गया जो ग्रहणी है एवं अपने परिवार में अत्यधिक व्यस्तता के कारण स्वयं के लिए समय नहीं निकाल पाती है।
संस्था ने चार दिवसीय योग वर्कशॉप के अंतिम दिन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जिसका निर्णय दिनांक 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सुबह लखनऊ के स्मृति उपवन में किया जाएगा।
जिसमें ऑनलाइन के साथ-साथ ऑफलाइन सदस्यता लेने वाले सभी सदस्यों को भी सम्मानित किया जाएगा। ऑनलाइन योगा वर्कशॉप का पहला चरण अनुपमा श्रीवास्तव, दूसरा चरण अनुपमा मिश्रा, तीसरा चरण शालू चौहान एवं अंतिम चरण संगीता वेद प्रकाश के द्वारा संपन्न होगा।


