केडीए में सिग्नेचर ग्रीन सिटी की महिलाओं का हंगामा : यूनियन अध्यक्ष और लोगों में धक्कामुक्की
बवाल की सूचना पर स्वरूप नगर थाने की फोर्स भी पहुंची। विरोध कर रहे लोगों ने एक सुर में कहा," 60 से 65 लाख रुपए के केडीए से फ्लैट खरीदे हैं। लेकिन, सुविधाएं 2 पैसे की भी नहीं हैं। 4 साल बाद भी केस्को से स्थाई बिजली कनेक्शन तक नहीं मिले हैं। पीने के पानी तक नहीं की दिक्कत है।
कानपुर में मंगलवार को सिग्नेचर ग्रीन सिटी के निवासियों ने KDA( कानपुर विकास प्राधिकरण) में धरना दिया। इस दौरान उ.प्र. विकास प्राधिकरण कर्मचारी संयुक्त संगठन के अध्यक्ष को महिला ने चप्पल मार दी। बवाल की सूचना पर स्वरूप नगर थाने की फोर्स भी पहुंची। विरोध कर रहे लोगों ने एक सुर में कहा," 60 से 65 लाख रुपए के केडीए से फ्लैट खरीदे हैं। लेकिन, सुविधाएं 2 पैसे की भी नहीं हैं। 4 साल बाद भी केस्को से स्थाई बिजली कनेक्शन तक नहीं मिले हैं। पीने के पानी तक नहीं की दिक्कत है। जो मिल रहा है उसका TDS एक हजार पीपीएफ से भी ज्यादा है "
यूनियन अध्यक्ष और लोगों में धक्कामुक्की : केडीए सचिव दफ्तर में स्थानीय लोगों और सचिव से बातचीत के दौरान उ.प्र. विकास प्राधिकरण कर्मचारी संयुक्त संगठन के अध्यक्ष बचऊ सिंह आ गए। इस बीच प्रदर्शन को लेकर निवासियों और अध्यक्ष के बीच कहासुनी और धक्कामुक्की हो गई।
इसी बीच एक महिला ने यूनियन अध्यक्ष को चप्पल मार दी। सुरक्षा कर्मियों ने अध्यक्ष को बाहर कर मामला शांत कराया। इसके बाद लोगों ने केडीए में हाय-हाय के नारे लगाना शुरू कर दिए। केडीए सचिव ने मामला शांत कराया।
मामले में नगर निगम विकास प्राधिकरण जलकल कर्मचारी समन्वय संघ के अध्यक्ष बचऊ सिंह ने बताया कि मेरे ऊपर कोई चप्पल नहीं चलाई गई है। किसी महिला ने चप्पल जरूर उठाई थी, लेकिन वो मुझे नहीं लगी है।
मैं केडीए सचिव दफ्तर में इसलिए गया था कि वहां धरना देने आए लोग काफी देर से हंगामा कर रहे थे। केडीए सचिव दफ्तर को उन्होंने घेर लिया था। प्रदर्शन करने आए लोगों ने बाद में माफी मांगी और कहा कि वे नहीं जानते थे कि मैं यहां यूनियन का अध्यक्ष हूं।
पूरे कैंपस में लगा है गंदगी का अंबार : प्रदर्शन करने आए लोगों ने बताया कि पूरे कैंपस में गंदगी का अंबार लगा है। कूड़े का निस्तारण तक नहीं किया जा रहा है। केडीए द्वारा दी जा रही सुविधाओं के मुताबिक हर फ्लैट में गार्बेज डक्ट लागई जानी थी। केवल 3 ब्लॉक में लगाकर डक्ट बनाने का काम बंद कर दिया गया। इसके अलावा केडीए ने 3 वर्ष का मेंटेंनेंस चार्ज ले लिया था, बावजूद इसके कोई सुविधा नहीं दी जा रही।
कम्यूनिटी सेंटर का निर्माण भी अधूरा : निवासियों ने बताया कि कैंपस में बने कम्यूनिटी सेंटर का निर्माण भी अधूरा पड़ा है। सीसीटीवी भी बंद पड़े हैं। गार्ड न रहने से असुरक्षा का भाव बना रहता है। चारों तरफ फेंसिंग का कार्य भी अधूरा पड़ा है। केडीए सचिव ने आश्वासन दिया कि सुरक्षा के लिए गार्ड तैनात करने के लिए पहली जुलाई तक टेंडर कॉल कर दिए जाएंगे।
RWA का होगा गठन : केडीए सचिव शत्रोहन वैश्य ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को आश्वस्त किया कि RWA यानि रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन का गठन किया जाएगा। इसके लिए सोसाइटी के लोगों को ही चुनाव कर पदाधिकारी नियुक्त किया जाएगा। पदाधिकारियों का चुनाव होते ही कमेटी के मद में मेंटेंनेंस का पैसा ट्रांसफर कर दिया जाएगा। सचिव के आश्वासन के बाद लोग शांत हुए।


