उन्नाव हाईवे पर सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार दो सगी दो बहनों की दर्दनाक मौत

लखनऊ के गोमतीनगर सहारा हॉस्पिटल दूरदर्शन कॉलोनी निवासी दोनों बहनें लखनऊ से कानपुर जा रही थीं। एसओ ने बताया कि परिजनों को घटना की जानकारी दी गई है। उनके आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

उन्नाव हाईवे पर सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार दो सगी दो बहनों की दर्दनाक मौत
उन्नाव सड़क दुर्घटना में दो बहनों की मौत

लखनऊ-कानपुर हाईवे पर सोहरामऊ थाना क्षेत्र में 10 नंबर गुमटी के पास अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार लखनऊ निवासी दो सगी बहनों को रौंद दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।

एसओ अमित सिंह ने बताया कि मृतकों में एक का नाम चांदनी गंगवार (22) व दूसरी का नाम पूर्वशा गंगवार (20) पुत्री अशोक कुमार है। लखनऊ के गोमतीनगर सहारा हॉस्पिटल दूरदर्शन कॉलोनी निवासी दोनों बहनें लखनऊ से कानपुर जा रही थीं। एसओ ने बताया कि परिजनों को घटना की जानकारी दी गई है। उनके आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बहनों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।