उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन निविदा/ संविदा कर्मचारी संघ के सदस्यों ने किया धरना प्रदर्शन

आउटसोर्स कर्मचारियों को वेतन न मिलने, पूर्व में हुए समझौते का पालन न करने, सुरक्षा उपकरण न देने,ई पहचान पत्र ना देने, खण्ड के सक्षम अधिकारी द्वारा प्रमाणित परिचय पत्र ना देने आदि समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया

उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन निविदा/ संविदा कर्मचारी संघ के सदस्यों ने किया धरना प्रदर्शन
संविदा कर्मचारी संघ के सदस्यों ने किया धरना प्रदर्शन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन निविदा/ संविदा कर्मचारी संघ के सदस्यों ने इंद्रलोक हाइडल कॉलोनी स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन किया.

संगठन के महासचिव देवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि आउटसोर्स कर्मचारियों को वेतन न मिलने, पूर्व में हुए समझौते का पालन न करने, सुरक्षा उपकरण न देने,ई पहचान पत्र ना देने, खण्ड के सक्षम अधिकारी द्वारा प्रमाणित परिचय पत्र ना देने आदि समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया।