भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष की स्वागत रैली में हादसा, गुब्बारे फटने से शशांक रावत समेत छह झुलसे

गए। किसी का चेहरा तो किसी के हाथ जुलस गए। कुछ के बाल भी जल गए। प्रदेश अध्यक्ष का चेहरा बांयी तरफ से जला हुआ है। सभी को कोरोनेशन अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद घर भेजा गया।

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष की स्वागत रैली में हादसा, गुब्बारे फटने से शशांक रावत समेत छह झुलसे
स्वागत रैली देहरादून में गुब्बारे फोड़ने से भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत समेत छह झुलसे

देहरादून में भाजयुमो की स्वागत रैली में स्प्रे की चिंगारी से गैस भरे गुब्बारों का गुच्छ फट गया। इससे भाजयुमो के नये प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत, महानगर अध्यक्ष अंशुल चावला समेत छह कार्यकर्ता झुलस गए। किसी का चेहरा तो किसी के हाथ जुलस गए। कुछ के बाल भी जल गए। प्रदेश अध्यक्ष का चेहरा बांयी तरफ से जला हुआ है। सभी को कोरोनेशन अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद घर भेजा गया।

बुधवार को भाजयुमो के नये प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत के स्वागत में महानगर युवा मोर्चा की ओर से बाइक रैली निकाली जानी थी। सभी कार्यकर्ता सुभाष रोड स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में एकत्र हुए। यहां अपराह्न करीब डेढ़ बजे प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत पहुंचे। उनके लिए खुली जीप सजी हुई थी।

जीप के आगे गुब्बारों का गुच्छ बंधा हुआ था। पहले प्रदेश अध्यक्ष और उनके पीछे से महानगर अध्यक्ष अंशुल चावला जीप पर चढ़े। इस बीच एक कार्यकर्ता कलर फुल स्प्रे लेकर गुब्बारों के पास पहुंचा, स्प्रे की चिंगारी से गुब्बारे फट गया। इससे प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत, भाजयुमो महानगर अध्यक्ष अंशुल चावला, ऋषभपाल, नवीन कुमार, उत्कर्ष और समर गुप्ता झुलस गए। सभी को कोरोनेशन अस्पताल लाया गया।

प्रदेश अध्यक्ष को कुछ देर ऑबजरवेशन में रखा : कोरोनेशन अस्पताल के डॉ. दीपक गहतोड़ी ने बताया कि सभी की हालत खतरे से बाहर है। प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत ज्यादा झुलसे थे। उनका चेहरा तरफ से जला है। इसलिए उनको कुछ देर ऑबजरवेशन के रखने के बाद छुट्टी दी गई। गुरुवार को दोबारा दिखाने की सलाह दी है।

अंशुल चावला का चेहरा, नवीन कुमार का दहीना हाथ जला है। जबकि ऋषभ के चेहरे पर हल्की लाली आ रखी है। सभी की हालत ठीक है। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष शाशंक रावत कोरोनेशन में उपचार देने के बाद कुछ देर के लिए सीएमआई भी गए। यहां डॉक्टरों की सलाह लेने के बाद घर चले गए।

हादसे के बाद नहीं निकल पाई रैली : भाजयुमो ने रैली की भव्य तैयारी कर रखी थी। कुछ स्थानों पर भाजयुमो महानगर अध्यक्ष के दावेदार भी टोलियों के साथ स्वागत के लिए खड़े थे, जो प्रदेश अध्यक्ष को अपनी ताकत दिखाना चाहते थे, लेकिन हादसे के बाद स्वागत रैली नहीं निकाल पाई। जिस कारण कार्यकर्ता और दावेदारों को मायूस होकर लौटना पड़ा। इस मौके महानगर अध्यक्ष सीताराम भट, रतन सिंह चौहान, सिद्दधाथ अग्रवाल, कुलदीप पंत, विपुल मैंदोली, साक्षी शंकर, भावना चौधरी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।