अर्जुनगंज क्षेत्र की ग्रीन सिटी कालोनी में कई जगह सड़क के गड्ढों में जलभराव
ग्रीन सिटी कालोनी का मुख्य मार्ग बना तालाब कालोनी में कई जगह सड़क के गड्ढों में जलभराव
लखनऊ : अर्जुनगंज क्षेत्र की ग्रीन सिटी कालोनी इन दिनों नरक सिटी बन चुकी हैं। जहां सड़को के गड्ढे व जल भराव के कारण चलना दूभर हो गया है। स्थानीय लोगो की माने तो कालोनी के मुख्य मार्ग से लेकर अन्य गलियों की सड़कों में गड्ढे व जल भराव की समस्या है। लोगो की माने तो अभी बारिश के कारण थोड़ा सा ज्यादा समस्या बन गई है। वह बताते है कि उनकी यह समस्या रोज की हो चुकी है । कालोनी में सड़क तो बनी है लेकिन पानी निकासी के लिए नाला नाली नही बनी। जिसके कारण घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़को पर जमा होता है या फिर खाली पड़े प्लाट में । उसमें भी जब ओवर फ्लो होता है तो सड़क पर ही बहता है। इन दिनों तो सड़को में जल भराव के कारण गड्ढे हो चुके है और गड्ढे तालाब का रूप ले चुके है।
मंसूर अहमद
संवाददाता


