LU UG के लिए लखनऊ छात्रावास आवंटन अधिसूचना जारी: UG के स्टूडेंट्स को 10 अक्टूबर तक ऑनलाइन करना होगा अप्लाई

विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर इसके लिए आवेदन करना होगा। विश्वविद्यालय के करीब डेढ़ दर्जन हॉस्टल में 2 हजार से ज्यादा स्टूडेंट्स के रहने की सुविधा है। 10 अक्टूबर के बाद मेरिट के आधार पर हाॅस्टल आवंटन की सूची जारी की जाएगी।

LU UG के लिए लखनऊ छात्रावास आवंटन अधिसूचना जारी: UG के स्टूडेंट्स को 10 अक्टूबर तक ऑनलाइन करना होगा अप्लाई
LU UG के लिए लखनऊ छात्रावास आवंटन अधिसूचना जारी

लखनऊ : LU यानी लखनऊ विश्वविद्यालय में एलएलबी 5 ईयर, बीकॉम, बीकॉम आनर्स, बीबीए, बीसीए और बीवीए फर्स्ट सेमेस्टर में दाखिला लेने वाले स्टूडेंट्स के लिए हॉस्टल अलॉटमेंट के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई हैं। स्टूडेंट्स को 10 अक्टूबर तक ऑनलाइन अप्लाई करना होगा।

विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर इसके लिए आवेदन करना होगा। विश्वविद्यालय के करीब डेढ़ दर्जन हॉस्टल में 2 हजार से ज्यादा स्टूडेंट्स के रहने की सुविधा है। 10 अक्टूबर के बाद मेरिट के आधार पर हाॅस्टल आवंटन की सूची जारी की जाएगी।

एक नजर - लखनऊ यूनिवर्सिटी के हॉस्टल...

गर्ल्स हॉस्टल (मेन कैंपस)

  1. चंद्र शेखर आजाद हॉल
  2. गोल्डन जुबली हॉल
  3. कैलाश हॉल
  4. निवेदिता हॉल
  5. तिलक हॉल

गर्ल्स हॉस्टल (सेकंड कैंपस)

  1. डॉक्टर बीआर अंबेडकर हॉल
  2. लावण्य हॉल

बॉयज हॉस्टल (मेन कैंपस)

  1. आचार्य नरेंद्र देव हॉल
  2. बलरामपुर हॉल
  3. बीरबल साहनी हॉल
  4. हबीबुल्लाह हॉल
  5. लाल बहादुर शास्त्री हॉल
  6. महमूदाबाद हॉल,
  7. प्रोफेसर रणवीर सिंह बिष्ट हॉल
  8. सुभाष हॉल

बॉयज हॉस्टल (सेकंड कैंपस)

  1. होमी जे भाभा हॉल,
  2. कौटिल्य हॉल

सौरभ दोहरे 
विशेष संवाददाता