कानपुर में पिता की गला रेतकर हत्या : सोते समय बेटे ने ली जान, पुलिस से बोला- मैंने पाप किया है, मुझे कड़ी सजा दीजिए

आरोपी की तलाश में गोविंद नगर पुलिस ने तीन टीमों को लगाया था। इसके साथ ही उसके दोस्तों के घर भी छापेमारी की थी। गोविंद नगर थाना प्रभारी रोहित तिवारी ने बताया कि आरोपी युवक को 6 घंटे की मशक्कत के बाद रतनलाल नगर से गिरफ्तार कर लिया गया है।

कानपुर में पिता की गला रेतकर हत्या : सोते समय बेटे ने ली जान, पुलिस से बोला- मैंने पाप किया है, मुझे कड़ी सजा दीजिए
गोविंद नगर थाने की पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। मौके से खून से सना चाकू और लोहे का रॉड बरामद किया

कानपुर में सोमवार को एक शख्स की उसके बेटे ने गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात गुजैनी की है। परिजनों के मुताबिक, बेटे ने सोते समय पहले रॉड से सिर पर हमला किया, फिर चाकू से गला रेत दिया। चीख सुनकर बचाने दौड़ी मां और नाना को भी आरोपी ने मारने की कोशिश की। दोनों घायल हैं।

वारदात के छह घंटे बाद पुलिस ने आरोपी बेटे को अरेस्ट कर लिया। हत्यारोपी बेटे ने पुलिस से कहा, "मैंने पिता की हत्या कर पाप किया है। मुझे कड़ी सजा दीजिए।"

पुलिस ने गंभीर हालत में घायल मां और बुजुर्ग नाना को पास के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। पुलिस आरोपी बेटे की तलाश में जुटी है। परिजनों का कहना है कि हत्यारोपी की दोस्ती बदमाश लड़कों के साथ थी। उसे नशे की भी लत थी। पिता बार-बार उसे ऐसे दोस्तों से दूर रहने की हिदायत देते रहते थे।

मां ने कहा- नशे से बचाने को 3 महीने से घर में कैद कर रखा था : रिश्तेदार विनोद दीक्षित ने कहा, "बेटे ने पिता के सीने में इतनी हैवानियत के साथ रॉड और चाकू से वार किया कि मांस निकल आई। गर्दन रेतने के बाद सीने पर चढ़कर रॉड से तब तक वार करता रहा, जब तक पिता की सांसें थम नहीं गईं।"

मां ने कहा, "बेटे पर नशा हावी हो गया था। नशे से बचाने के लिए 3 महीने से उसे घर में ही रखा था। सुबह सोते समय नशे के लिए इतना बौखला गया कि पिता की हत्या कर दी।"

इसी साल इंटर पास हुआ है आरोपी बेटा : गुजैनी सी-ब्लॉक में रहने वाले जीत कुमार शुक्ला (55) ठेकेदारी करते थे। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि जीत मूल रूप से गजनेर रतगांव के रहने वाले थे, लेकिन ससुराल में आकर बस गए थे। घर में पत्नी सुमन, सास राम प्यारी और दो बेटे निखिल और अखिल हैं। इसी साल 20 साल के निखिल ने इंटर पास किया है। वह शराब, चरस और गांजे का नशा करने लगा था। उसकी हरकतें देख घर वाले उस पर कड़ाई करने लगे थे। घर से बाहर निकलने नहीं देते थे। उस पर निगरानी रखते थे।

पड़ोसियों ने पुलिस को दी हत्या की सूचना : निखिल ने सोमवार भोर में पिता के सीने और सिर पर लोहे की रॉड से हमला किया। इसके बाद चाकू से गर्दन रेतकर हत्या कर दी। चीख-पुकार सुनकर जीत की पत्नी सुमन और ससुर राम भरोसे बचाने दौड़े तो उन पर भी रॉड से हमला कर दिया। चाकू से हत्या का प्रयास किया। हमले में मां और नाना भी घायल हो गए।

चीख पुकार सुन पड़ोसी दौड़े तो आरोपी बेटा मौके से भाग निकला। पड़ोसियों ने गोविंद नगर थाने में सूचना दी, पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल मां और नाना को हैलट में भर्ती कराया है। मां की तहरीर पर बेटे के खिलाफ हत्या की FIR दर्ज की गई है।

हत्यारोपी की तलाश रही पुलिस की 3 टीमें : आरोपी की तलाश में गोविंद नगर पुलिस ने तीन टीमों को लगाया था। इसके साथ ही उसके दोस्तों के घर भी छापेमारी की थी। गोविंद नगर थाना प्रभारी रोहित तिवारी ने बताया कि आरोपी युवक को 6 घंटे की मशक्कत के बाद रतनलाल नगर से गिरफ्तार कर लिया गया है।