प्रयागराज : शॉर्ट सर्किट से बच्चों के अस्पताल में लगी आग, बच्चों को गोद में लेकर भागे लोग
चिल्ड्रेन आईसीयू में कुल 10 बच्चे भर्ती थी, जो अलग-अलग बीमारियों से ग्रसित थे। स्विच में स्पार्क करने के कारण पूरा आईसीयू धुएं से भर गया। परिजन अपने बच्चों को लेकर भागने लगे। अस्पताल प्रशासन की ओर से सभी 10 बच्चों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया गया।
प्रयागराज : चिल्ड्रेन अस्पताल में रविवार की देर रात आग लगने से अफरातरी मच गई। बच्चों को लेकर भर्ती मरीज परेशान हो गए। माता-पिता अपने बच्चों को गोद में लेकर सुरक्षित स्थानों पर भागने लगे।
घटना रात 12.30 बजे की है। चिल्ड्रेन हास्पिटल के वार्ड नंबर चार के पीआईसीयू में वॉल माउंटेन वेंटिलेटर में शार्ट सर्किट से आग लग गई। इससे अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर उपकरणों से आग पर तुरंत काबू पा लिया गया। सूचना मिलते ही अस्पताल के तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए। आग लगने के कारण वार्ड धुआं से भर गया था।
अस्पताल प्रशासन ने मौक पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया

चिल्ड्रेन आईसीयू में कुल 10 बच्चे भर्ती थी, जो अलग-अलग बीमारियों से ग्रसित थे। स्विच में स्पार्क करने के कारण पूरा आईसीयू धुएं से भर गया। परिजन अपने बच्चों को लेकर भागने लगे। अस्पताल प्रशासन की ओर से सभी 10 बच्चों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया गया। आग को स्थानीय उपकरणों से ही बुझा लिया गया। घटना को लेकर अफरातफरी मची रही l
अस्पताल प्रशासन ने मौक पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। शार्ट सर्किट और स्पार्क के स्थानों का निरीक्षण किया गया। डैमेज वाले स्थानों को दुरुस्त किया गया। चिल्ड्रेन हॉस्पिटल में आग से अफरा तफरी मची रही।


