देवरिया में (हत्या के आरोप) में जेल से रिहा हुई महिला ने खुद को फांसी लगाईं
देवरिया की एक महिला ने गुरुवार को अपने कमरे में पंखे की कुंडी में फांसी लगाकर जान दे दी। ग्रामीणों की सूचना पर महुआडीह पुलिस ने शव को नीचे उतार कर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
देवरिया : हत्या के आरोप में जेल से रिहा हुई देवरिया की एक महिला ने गुरुवार को अपने कमरे में पंखे की कुंडी में फांसी लगाकर जान दे दी। ग्रामीणों की सूचना पर महुआडीह पुलिस ने शव को नीचे उतार कर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। महिला को छह महीने पहले एक शख्स की मौत के मामले में आरोपी बनाया गया था। एक पखवारे पहले ही वह जेल से जमानत पर रिहा हुई थी।
महुआडीह थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर कुटी गांव की रहने वाली अफसाना खातून( 35) पत्नी अब्बास अली ने गुरुवार की दोपहर में अपने मकान की दूसरी मंजिल पर पंखे की कुंडी में दुप्पटा के सहारे फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। शाम को महिला के बेटा कमरे में गया तो मां को कुडी से लटता देख कर शोर मचाने लगा। महिला अपने दो बेटे और एक बेटी के साथ रहती थी। पति अब्बास अली विदेश में रहते हैं। अफसाना खातून ने अपने दोनों बेटों को दवा लाने के लिए बाजार भेज दिया था।
महिला के सास-ससुर दूसरे मकान में रहते हैं। गामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला छह माह पहले दिग्विजय राय पुत्र आशीष राय का शव गौरीबाजार- बैतालपुर रेलवे ट्रैक पर मिलने के मामले में आरोपी बनायी गयी थी। पुलिस ने अफसाना के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। अफसाना पिछले महीने जमानत पर छूट कर घर आयी थी। महुआडीह थानाध्यक्ष प्रमोद सिंह ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है।


