छोटा हाथी लोडर ने बोलेरो में मारी टक्कर बच्चा नीचे गिर कर हुआ घायल, बचाने के लिए उतरे बाबा को पोते को ट्रक ने रौंदा
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल बाबा को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। इस हादसे में पोते की मौके पर ही मौत हों गई।
लखनऊ : कस्बा गोसाईंगंज में मंगलवार की दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में पोते की मौत हो गई तथा बाबा गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल बाबा को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। इस हादसे में पोते की मौके पर ही मौत हों गई।
कस्बा गोसाईंगंज में सुल्तानपुर रोड गुमटी नम्बर पांच पर मंगलवार की दोपहर बोलेरो कार में छोटा हाथ लोडर ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे बोलेरो कार का बाया गेट खुल गया और आगे की सीट पर बैठा बच्चा रुद्र उर्फ गोलू (2) निवासी कबीरपुर नीचे सड़क पर गिर कर घायल हो गया। जिसे बचाने के लिए उतरे बाबा पोते को पीछे से आ रही ट्रक ने रौंद दिया। जिसमें पोते गोलू की मौके पर ही मौत हो गई। तथा बाबा रामकिशोर निवासी कबीरपुर थाना गोसाईंगंज गंभीर रूप से घायल हो गए।
गोसाईंगंज पुलिस के मुताबिक बोलेरो कार मृतक के बाबा रामकिशोर ही चला रहे थे। वह गोसाईंगंज डॉक्टर से दवा लेने आये थे। वापस जाते समय पांच नंबर गुमटी के कट पर पहले कार से छोटा हाथी लोडर टकराया। जिससे बच्चा नीचे गिर गया। जिसे बचाने के लिए बोलेरो कार से उतरे बाबा रामकिशोर को उसी वक्त पीछे से हैदरगढ़ से लखनऊ की ओर जा रही एक तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। जिसमें पोते गोलू की मौके पर मौत हो गई। बाबा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिनका इलाज सिविल अस्पताल में चल रहा है। जिनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
गोलू के पिता की डेढ़ साल पहले हादसे में हो चुकी है मौत : मंगलवार को गोसाईंगंज में सड़क हादसे में मृतक गोलू के पिता सतीश की डेढ़ साल पहले एक सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। ग्रामीणों के अनुसार सतीश अपने परिचित के तिलक समारोह में शामिल होने जा रहा था तभी रास्ते मे किसी वाहन की टक्कर से मौत हो गई थी।
ट्रक चालक व छोटा हाथी लोडर चालक को हिरासत में लिया : गोसाईंगंज पुलिस ने घटना के दौरान छोटा हाथी लोडर व ट्रक के साथ दोनो चालको को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक लापरवाही से वाहन चलाने वाले दोनो चालको को खिलाफ कार्यवाईं की जायेगी।
मंसूर अहमद
संवाददाता


