लखीमपुर खीरी : गोमती नदी में मिला कंधरापुर का लापता बुजुर्ग

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया, जहां मृतक के पुत्र राकेश ने अपने पिता बंशीधर के रूप में पहचान की।

लखीमपुर खीरी : गोमती नदी में मिला कंधरापुर का लापता बुजुर्ग
गोमती नदी में मिला कंधरापुर का लापता बुजुर्ग

लखीमपुर खीरी। कंधरापुर गांव निवासी बंशीधर सोमवार सुबह मछली पकड़ने के लिए गोमती नदी गए थे। देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर उनकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

मंगलवार सुबह ग्रामीणों को नदी में एक शव दिखाई दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया, जहां मृतक के पुत्र राकेश ने अपने पिता बंशीधर के रूप में पहचान की।

शव को पोस्टमार्टम के लिए लखीमपुर भेजा गया। पोस्टमार्टम हाउस पर राकेश ने बताया कि परिजन लगातार खोज कर रहे थे, मगर अंत में पिता का शव ही मिला।

इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है। परिवारजन का रो-रोकर बुरा हाल है और पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।

मुकेश शर्मा
संवाददाता