लखनऊ में एक युवक ने जहर खाकर पुलिस चौकी पहुँचा युवक:बोला मेरी बीवी को पुलिस नही जाने दे रही साथ, यही दूंगा जान
जितेंद्र की रीना से एक साल पहले शादी हुई थी। तभी से वो उसे प्रताड़ित कर रहा था। मारपीट करता था और उसके नाजुक अंगों को दांत से काट लिया। पीड़ित होकर पत्नी अपने मायके आकर रहने लगी। अब वो यहाँ आकर उसे प्रताड़ित करता है। जितेंद्र के खिलाफ पत्नी की तहरीर पर पहले ही रिपोर्ट दर्ज की गई थी।…
लखनऊ में एक युवक जहर खाकर पुलिस चौकी में पहुँच गया। बोला पुलिस मेरी बीवी को साथ नही जाने दे रही, अब यहीं जान दूंगा। गनीमत रही कि पुलिस ने समय से उसे ट्रॉमा सेंटर पहुँचाया जिसकी वजह से जान बच गयी।
माल क्षेत्र का रहने वाला जितेंद्र गौतम की पत्नी रीना उसे छोड़कर अपने मायके चली गयी। पारा थानाक्षेत्र के कनक सिटी में उसका मायका है। शुक्रवार को जितेंद्र पत्नी को लेने ससुराल पहुँचा। लेकिन पत्नी उसके साथ जाने की बजाय उसे दरवाजे से खदेड़ दिया। इसपर वो मोहन रोड चौकी पहुँचा और पुलिस से बोला कि मेरी बीवी को किसी तरह मेरे साथ भेजो। पुलिस ने पत्नी से बात की तो उसने जाने से इंकार कर दिया।
पुलिस के मना करने पर जहर खाकर आया : मोहान रोड चौकी प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने बताया कि पत्नी जाने को राजी नही हुई तो जितेंद्र को घर जाने को कहा गया। इसपर वो बाहर गया और दोबारा आकर हंगामा करने लगा। इसी दौरान जमीन पर गिरा और छटपटाने लगा। उसके मुंह से झाग निकलने लगा। तब पता चला कि जहर खाया है। तत्काल उसे पुलिस की गाड़ी से अस्पताल पहुँचाया गया।
पत्नी के नाजुक अंगों को दांत से काट खाया : चौकी प्रभारी ने बताया कि जितेंद्र की रीना से एक साल पहले शादी हुई थी। तभी से वो उसे प्रताड़ित कर रहा था। मारपीट करता था और उसके नाजुक अंगों को दांत से काट लिया। पीड़ित होकर पत्नी अपने मायके आकर रहने लगी। अब वो यहाँ आकर उसे प्रताड़ित करता है। जितेंद्र के खिलाफ पत्नी की तहरीर पर पहले ही रिपोर्ट दर्ज की गई थी।


