शातिर चोरों के खिलाफ दर्ज हैं 36 मुकदमे : लखनऊ और बिहार से चुराईं 3 कारें कानपुर में मिलीं : कीमत 42 लाख रुपए
बरामद क्रेटा कार संख्या यूपी 79 एस 2911 एक माह पहले एलडीए कॉलोनी आशियाना, लखनऊ से चुराई थी। दूसरी कार क्रेटा संख्या यूपी 32 एलएच 2939 भी 2 हफ्ता पहले उक्त स्थान से ही चोरी किया गया था। जेस्ट कार बीआर 11 एक्स 8711 बिहार से चोरी की गई थी। तीनों कारें चोरी के बाद कानपुर में छिपा दी गईं थीं।
आगरा : वाहन चार गिरोह के 5 अभियुक्तों को पुलिस ने रिमांड लिया। कड़ी पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर 3 लग्जरी कारें कानपुर से बरामद कर ली गईं। 2 क्रेटा कारें लखनऊ से चुराई गईं थीं जबकि तीसरी जेस्ट कार बिहार से चोरी की गई थी।
थाना कमला नगर पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन 5 वाहन चोरों को रिमांड लेकर पूछताछ की। चोरों की निशानदेही पर कानपुर से करीब 42 लाख रुपए की कीमत की 3 कारें बरामद कर ली गईं। थाना अध्यक्ष विपिन कुमार गौतम ने बताया कि अब जल्द ही बिहार और प्रयागराज में चोरों द्वारा छिपाई गई कारों को बरामद भी कर लिया जाएगा।
2 क्रेटा लखनऊ से चुराईं और जेस्ट बिहार से चोरी की गई : बरामद क्रेटा कार संख्या यूपी 79 एस 2911 एक माह पहले एलडीए कॉलोनी आशियाना, लखनऊ से चुराई थी। दूसरी कार क्रेटा संख्या यूपी 32 एलएच 2939 भी 2 हफ्ता पहले उक्त स्थान से ही चोरी किया गया था। जेस्ट कार बीआर 11 एक्स 8711 बिहार से चोरी की गई थी। तीनों कारें चोरी के बाद कानपुर में छिपा दी गईं थीं। क्रेटा कारों की चोरी के मामले में लखनऊ के थाना आशियाना में मुकदमा पंजीकृत है।
शातिर चोरों के खिलाफ दर्ज हैं 36 मुकदमे : पुलिस द्वारा रिमांड पर लिए गए इन अभियुक्तों को स्विफ्ट कार समेत 27 जुलाई को आगरा में पकड़ा गया था। पांच अभियुक्तों के कब्जे से कार की कूट रचित नंबर प्लेट व गाड़ी को चोरी करने का सामान बरामद किया गया था।
अभियुक्त में आदित्य पुत्र जगमोहन निवासी किदवई नगर कानपुर, मोहम्मद आरिफ पुत्र साबिर निवासी जाटवपुरी, थाना रसूलपुर फिरोजाबाद, जयप्रकाश पांडेय पुत्र लक्ष्मीशंकर निवासी बर्रा, कानपुर, प्रेम कुमार कुशवाह पुत्र शिवाजीप्रसाद निवासी बरवां कला थाना बसंतपुर जला सिवान (बिहार), विपिन कुमार केसवानी पुत्र रामबाबू निवासी हरिसेन गंज थाना मऊ, प्रयागराज शामिल हैं। इन सभी के खिलाफ अलग-अलग थानों में 36 मुकदमे दर्ज हैं।


